लाइव न्यूज़ :

चीन में पायजामा पहनने वालों को अधिकारियों ने ऑनलाइन किया शर्मसार, लोगों का फूटा गुस्सा, मांगनी पड़ी माफी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2020 20:12 IST

चीन ने हाल में सर्विलांस टेक्नोलॉजी (निगरानी तकनीक) का काफी विस्तार किया है जिसमें खास तौर पर चेहरा पहचानने वाली तकनीक को सार्वजनिक स्थलों पर लगाया जा रहा है।

Open in App

सार्वजनिक स्थलों पर पायजामा पहनने वाले लोगों को ऑनलाइन शर्मसार करने की कोशिश करने वाले अधिकारी पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा जिसके बाद अधिकारियों ने माफी मांग ली। अनहुई प्रांत में सोझुऊ शहर के अधिकारियों ने उन सात लोगों की तस्वीरें जारी की जिन्होंने पायजामा पहना था। 

अधिकारियों ने इन लोगों के सार्वजनिक स्थल पर पायजामा पहनने को ‘असभ्य व्यवहार’ करार दिया। इन तस्वीरों को जारी किए जाने के बाद लोगों ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह ड्रेस कोड लगाकर लोगों की निजी जिंदगियों में दखल दे रही है। 

बीबीसी ने सोमवार को एक खबर में बताया कि पायजामा पहने लोगों की तस्वीरों के साथ उनका नाम, आईडी कार्ड और अन्य जानकारियां भी साझा की गई थी। इन तस्वीरों को शहर के प्रबंधन ब्यूरो ने प्रकाशित किया था। 

दरअसल, चीन ने हाल में सर्विलांस टेक्नोलॉजी (निगरानी तकनीक) का काफी विस्तार किया है जिसमें खास तौर पर चेहरा पहचानने वाली तकनीक को सार्वजनिक स्थलों पर लगाया जा रहा है। इसके पीछे प्रशासन सुरक्षा का हवाला देता रहा है। हालांकि पायजामे वाली तस्वीरों के लिए बाद में अधिकारियों ने माफी मांग ली। 

अधिकारियों ने कहा, ‘‘ हम सिर्फ असभ्य बर्ताव को खत्म करना चाहते हैं लेकिन बेशक हमें लोगों की निजता का ध्यान रखना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि भविष्य में वह इस तरह की तस्वीरें को धुंधला कर देंगे।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल