लाइव न्यूज़ :

चीन ने अफगान शांति वार्ता आयोजित करने की पेशकश की

By भाषा | Updated: May 18, 2021 19:22 IST

Open in App

बीजिंग, 18 मई अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के परिप्रेक्ष्य में चीन ने अफगानिस्तान की सरकार और तालिबान के बीच शांति वार्ता की पेशकश की है।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन अशरफ गनी के नेतृत्व में अफगानिस्तान की सरकार का समर्थन करेगा। उन्होंने पिछले दो दिनों में अपने पाकिस्तानी एवं अफगान समकक्षों से टेलीफोन पर बातचीत की है।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अतमर के साथ सोमवार को बाचतीत में उन्होंने शांति वार्ता की पेशकश की। यह जानकारी चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने मंगलवार को दी।

झाओ ने कहा, ‘‘चीन अंतर अफगान वार्ता का आयोजन करने के लिए तैयार है और चीन में वार्ता के लिए अनुकूल माहौल मुहैया कराएगा।’’

अमेरिका ने सितंबर तक अफगानिस्तान से पूरी तरह अपनी सेना की वापसी की योजना की घोषणा की थी।

सरकारी शिन्हुआ संवाद समिति ने खबर दी कि वांग ने टेलीफोन पर वार्ता के दौरान अतमर से कहा, ‘‘देश की शांति एवं मेल-मिलाप की प्रक्रिया में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए चीन अफगानिस्तान की सरकार का समर्थन करता रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब