लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी शुल्क के प्रभाव को कम करने के लिए अपनी अर्थव्यवस्था में पैसा झोंक रहा चीन : ट्रंप

By भाषा | Updated: July 2, 2019 14:54 IST

ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जापानी शहर ओसाका में जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक की थी। बैठक में एक - दूसरे के उत्पादों के आयात पर नया शुल्क नहीं थोपने और व्यापार वार्ता का नया दौर शुरू करने का निर्णय लिया गया था।

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  दावा किया है कि चीन भारी - भरकम अमेरिकी शुल्क के प्रभाव को कम करने के लिए अपनी अर्थव्यवस्था में " पैसे डाल " रहा है। ट्रंप का यह दावा अमेरिका - चीन के व्यापार युद्ध खत्म करने के लिए फिर से बातचीत शुरू करने पर सहमति जताने के कुछ दिन बाद आया है।

ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जापानी शहर ओसाका में जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक की थी। बैठक में एक - दूसरे के उत्पादों के आयात पर नया शुल्क नहीं थोपने और व्यापार वार्ता का नया दौर शुरू करने का निर्णय लिया गया था। ट्ंरप ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि चीन के उत्पादों पर भारी - भरकम शुल्क लगाने की उनकी नीति काम रही है।

चीन सरकार शुल्क के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने कहा , " हमारे लोग इन शुल्कों का भुगतान नहीं कर रहे हैं ... बल्कि चीन और उनकी कंपनियों को इसका भुगतान करना पड़ रहा है। " ट्रंप ने कहा , " चीन ने अपनी मुद्रा का अवमूल्यन किया है और अपनी अर्थव्यवस्था में पैसे भी डाल रहा है। चीन अमेरिकी शुल्क के प्रभाव को कम करने के लिए अपनी अर्थव्यवस्था में पैसे लगा रहा है। "

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के अधिकारियों ने व्यापार वार्ता को फिर से शुरू करने के लिए फोन बातचीत की है। ट्रंप ने कहा , " इसलिए देखते हैं कि क्या होता है। हमें समझौता होने की उम्मीद है लेकिन यह बेहतर समझौता होना चाहिए। जहां तक मेरा संबंध है , हमने एक सौदा किया था। अंतिम क्षणों में चीन ने यह फैसला किया उसे यह समझौता पसंद नहीं आया। "

ट्रंप ने कहा कि व्यापार वार्ता का कोई भी नतीजा निकले वह उससे खुश होंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि वह चीन के साथ व्यापार समझौते पर तभी सहमत होंगे , जब यह समझौता उचित और बेहतर होगा। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा