लाइव न्यूज़ :

सबसे बड़े विमान वाहक पोत के लिए नए स्टील्थ फाइटर जेट बना रहा है चीन, परीक्षण शुरू, भारत की चुनौतियां बढ़ेंगी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 16, 2024 16:51 IST

चीन अपनी समुद्री ताकत को बढ़ाकर अमेरिका के बराबर आना चाहता है। यही कारण है कि चीन ने अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड की क्षमता के बराबर पहला पूर्ण रूप से घरेलू स्तर पर विकसित और निर्मित विमानवाहक पोत फ़ुज़ियान तैयार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसबसे बड़े विमान वाहक पोत के लिए नए स्टील्थ फाइटर जेट बना रहा है चीनJ-35 नामक एक नए स्टील्थ फाइटर जेट का परीक्षण शुरूचीन के पास वर्तमान में दो विमान वाहक पोत हैं

नई दिल्ली: चीन अपने तीसरे विमान वाहक युद्धपोत फ़ुज़ियान पर तैनात करने के लिए J-35 नामक एक नए स्टील्थ फाइटर जेट का परीक्षण कर रहा है। इस साल की शुरुआत में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) नौसेना के पहले विमानवाहक पोत लियाओनिंग पर एक नए प्रकार के युद्धक विमान का परीक्षण किया गया था। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नया विमान लंबे समय से प्रतीक्षित J-35 हो सकता है - जो चीन का अगली पीढ़ी का वाहक-जनित स्टील्थ फाइटर जेट है।

चीन के पास वर्तमान में दो विमान वाहक पोत हैं। इसका पहला  विमान वाहक पोत लियाओनिंग सोवियत काल के जहाज का एक नया संस्करण है। दूसरा विमान वाहक शेडोंग एक स्वदेश निर्मित पोत है जिसे 2019 में कमीशन किया गया था। चीन का तीसरा विमानवाहक पोत, फ़ुज़ियान इसका अब तक का सबसे बड़ा और आधुनिक एयर क्राफ्ट करियर है। यह वर्तमान में परीक्षण के दौर से गुजर रहा है।

चीन अपनी समुद्री ताकत को बढ़ाकर अमेरिका के बराबर आना चाहता है। यही कारण है कि चीन ने अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड की क्षमता के बराबर पहला पूर्ण रूप से घरेलू स्तर पर विकसित और निर्मित विमानवाहक पोत फ़ुज़ियान तैयार किया है।

चीन के अन्य दो विमान वाहक स्की-जंप टेक-ऑफ रैंप वाले हैं। जबकि फ़ुज़ियान में एक फ्लैट-टॉप फ्लाइट डेक है। चीन के विमान वाहक पोतों पर अभी J-15 फाइटर जेट तैनात हैं। ग्लोबल टाइम्स ने बताया है कि फ़ुज़ियान पर नए स्टील्थ फाइटर जेट की तैनाती से समुद्र में चीन की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।

चीन का ये कदम भारत के लिए भी चिंता की बात है। भारत के पास फिलहाल दो विमान वाहक पोत हैं। लेकिन युद्धपोतों की संख्या के मामले में चीन भारत से बहुत आगे है। साथ ही यह कई अलग-अलग श्रेणियों के नए युद्धपोत भी बना रहा है। चीन अब दक्षिण चीन सागर से निकलकर हिंद महासागर में भी अपना दबदबा बनाना चाहता है। भारत सरकार इन पैंतरों से वाकिफ है और नौसेना की क्षमता बढ़ाने के लिए कई परियोजनाओं पर काम रही है।

टॅग्स :चीननेवीभारतअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा