लाइव न्यूज़ :

'चीन दुनिया का एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है, उनके साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे होंगे': डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों की चीन की तारीफ?

By रुस्तम राणा | Updated: February 14, 2025 06:27 IST

वाशिंगटन डीसी में मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि चीन के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे होंगे। कोविड-19 महामारी से पहले तक राष्ट्रपति शी के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे थे।"

Open in App

वाशिंगटन, डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन को दुनिया का महत्वर्ण खिलाड़ी बताया है, जो रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में अहम भूमिका अदा सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी संभावना जताई है कि अमेरिका और चीन के संबंध अच्छे होंगे। वाशिंगटन डीसी में मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि चीन के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे होंगे। कोविड-19 महामारी से पहले तक राष्ट्रपति शी के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे थे।"

उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध विराम को लेकर कहा कि चीन दुनिया में एक बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। मुझे लगता है कि वे यूक्रेन और रूस के साथ इस युद्ध को खत्म करने में हमारी मदद कर सकते हैं। युद्ध को रोकने के लिए उन्होंने भारत का भी जिक्र किया। अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा, मैं भारत को देखता हूं, मैं सीमा पर झड़पों को देखता हूं जो काफी क्रूर हैं...अगर मैं मदद कर सकता हूं, तो मुझे मदद करना अच्छा लगेगा...मुझे उम्मीद है कि चीन, भारत, रूस और अमेरिका, हम सभी साथ मिल कर काम कर सकते हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है।"

आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री मोदी दो-दिवसीय अमेरिका की यात्रा पर हैं। मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपचीनअमेरिकाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल