लाइव न्यूज़ :

चीन में भूकंप से तबाही, 46 लोगों की मौत, इमारतों के क्षतिग्रस्त होने के बाद 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

By भाषा | Updated: September 6, 2022 09:08 IST

चीन के सिचुआन प्रांत में सोमवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। इससे बड़े पैमाने पर जानमाल के नुकसान की आशंका है। 46 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के सिचुआन प्रांत के लूडिंग काउंटी 6.8 की तीव्रता वाले भूकंप से तबाही।इस भूकंप में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है, 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि।भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर आया, कई इमारतें हुई क्षतिग्रस्त।

बीजिंग: चीन के सिचुआन प्रांत के लूडिंग काउंटी में आए भीषण भूकंप से बड़ी संख्या में इमारतों के क्षतिग्रस्त होने के चलते 50 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत की लुडिंग काउंटी में सोमवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है।

सिचुआन प्रांत के आपात प्रबंधन विभाग के उप निदेशक वांग फेंग ने चेंगदू में संवाददाताओं को बताया कि सोमवार रात तक 16 लोग लापता थे और 50 से ज्यादा लोग घायल थे। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार भूकंप से गांजी तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र में 29 और यान शहर में 17 लोगों की मौत हुई। गांजी और यान से 50,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर आया। भूकंप के बाद राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 6,500 कर्मियों को तैनात किया गया है इसके अलावा चार हैलीकॉप्टर तथा दो ड्रोन की मदद ली जा रही है।

शिन्हुआ ने अपनी एक रिपोर्ट में प्रांत के वन दमकल कर्मी के हवाले से बताया,‘‘ भूकंप के बाद भी कई हल्के झटके महसूस किए गए और कुछ सड़कें अवरुद्ध हो गईं। हमें मलबे के ढेर पर चढ़ कर मोक्सी शहर तक जाना पड़ा। वित्त मंत्रालय और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव और राहत कार्यों में सहायता के लिए पांच करोड़ युआन दिए हैं। प्रांतीय सरकार ने भी गांजी को पांच करोड़ युआन दिए हैं।

टॅग्स :चीनभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात