लाइव न्यूज़ :

चीन: बीवी से झगड़े के बाद सिरफिरे ने स्कूली बच्चों को रौंदा, 5 की मौत, 19 घायल

By भाषा | Updated: November 23, 2018 19:50 IST

समाचार एजेंसी ने बताया कि हुलुदाओ शहर में कार चला रहे आरोपी ने बच्चों को अचानक से निशाना बनाया। इसने कहा कि चालक ने अचानक से कार को विपरीत दिशा में मोड़ा और इसे सड़क पार कर रहे स्कूली बच्चों पर चढ़ा दिया।

Open in App

चीन में एक व्यक्ति ने बीवी से झगड़े के बाद स्कूली बच्चों पर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में पांच बच्चों की मौत हो गई और 16 बच्चों सहित 19 लोग घायल हो गए। शिन्हुआ समाचार, एजेंसी ने पुलिस के हवाले से शुक्रवार को इस घटना की खबर दी। बृहस्पतिवार को हुई इस घटना में पांच स्कूली बच्चों की मौत हो गई और 16 बच्चों सहित 19 लोग घायल हो गए।

घायलों में दो शिक्षक और एक राहगीर भी शामिल है। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। शिन्हुआ ने बताया कि हमलावर चालक लियोनिंग प्रांत का निवासी है। अपनी पत्नी से झगड़े की वजह से वह आत्महत्या करने के बारे में सोच रहा था, लेकिन अचानक से उसने अपनी कार स्कूली बच्चों पर चढ़ा दी।

समाचार एजेंसी ने बताया कि हुलुदाओ शहर में कार चला रहे आरोपी ने बच्चों को अचानक से निशाना बनाया। इसने कहा कि चालक ने अचानक से कार को विपरीत दिशा में मोड़ा और इसे सड़क पार कर रहे स्कूली बच्चों पर चढ़ा दिया।

सरकार संचालित मीडिया ने कहा कि यह घटना एक प्राथमिक विद्यालय के पास हुई। जियानचांग काउंटी पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया।

इससे पहले अप्रैल में भी एक चाकूधारी हमलावर ने माध्यमिक विद्यालय के नौ छात्रों की हत्या कर दी थी और कम से कम 10 अन्य को घायल कर दिया था। बाद में हमलावर को मौत की सजा दी गई थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह बदला लेना चाहता था क्योंकि स्कूली दिनों में उसे तंग किया जाता था।

चीन में हाल के दशकों में अमीर-गरीब के बीच तेजी से बढ़ती खाई के चलते हिंसा में वृद्धि हुई है। अध्ययनों में कहा गया है कि ऐसी घटनाएं लोगों में मानसिक विकार के चलते हो रही हैं। इनमें से कुछ मानसिक विकार तनाव और तेजी से बदलती जीवनशैली से जुड़े हैं।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल