लाइव न्यूज़ :

जानें क्यों चीन में गिराई जा रही हैं मस्जिदें और मुसलमानों पर ढाया जा रहा है कहर 

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 23, 2019 20:21 IST

चीन में पहले से ही उइगर को इस्लाम धर्म का सही से पालन नहीं करने दिया जाता है। इनके रोजा रखने, दाढ़ी रखने और मस्जिद जाने यहां तक की बच्चों के इस्लामिक नाम रखने पर भी प्रतिबंध लगाये गये हैं। जो और भी ज्यादा व्यापक रूप ले रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन में उइगर मुसलमानों के साथ जो बर्ताव किया जा रहा था, वो और भी अधिक समूहों के साथ किया जा  रहा है।चीन का कहना है कि वह उइगरों पर भरोसा नहीं करते हैं।

चीन में लंबे समय से उइगर मुसलमानों के साथ होने वाले अत्याचार और भी बढ़ गये हैं। चीन के उत्तरपश्चिम में इलाकों में अधिकारियों ने मस्जिदों,  गुंबदों और मीनारों को तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया है। इस इलाके में अधिकांश लोग मुस्लिम निवासी हैं। जिसमें लिनेक्सिया के पास बसा एक छोटा सा गांव भी शामिल है। जिसे "लिटिल मक्का" के नाम से जाना जाता है। चीन के अधिकारियों द्वारा की गई तबाही का सबसे ज्यादा असर वहां देखा जा सकता है।  चीन के सबसे बड़े मुस्लिम जातीय अल्पसंख्यक इलाके इनर मंगोलिया, हेनान और निंगक्सिया में भी इसी तरह की तोड़फोड़ की गई है। दक्षिणी प्रांत युन्नान में तीन मस्जिदें बंद कर दी गईं।

इतना ही नहीं  बीजिंग से निंग्जिया तक, अधिकारियों ने अरबी लिपि के सार्वजनिक उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार शिनजियांग प्रांत के उइगर मुसलमानों को कट्टर मानती है और हजारों उइगरों को कट्टरपन से बाहर निकालने के लिये 'व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र' चला रही है। चीन ऐसा इसलिए कर रही है ताकी उइगरों में और भी ज्यादा भय पैदा किया जा सके।

वहीं कुछ दिनों पहले चीन के अशांत शिनजियांग प्रांत में बुर्का पहनना या "अवैध" इस्लामी वीडियो देखने पर भी प्रतिबंध था। शिनजियांग के अस्कू प्रांत की उइगर मुसलमान मेहरबान शिमिह (28) को बुर्का पहनने के लिये जून 2018 से वेन्सु काउंटी के व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र में रखा गया है।

चीन में पहले से ही उइगर को इस्लाम धर्म का सही से पालन नहीं करने दिया जाता है। इनके रोजा रखने, दाढ़ी रखने और मस्जिद जाने यहां तक की बच्चों के इस्लामिक नाम रखने पर भी प्रतिबंध लगाये गये हैं। जो और भी ज्यादा व्यापक रूप ले रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन में उइगर मुसलमानों के साथ जो बर्ताव किया जा रहा था, वो और भी अधिक समूहों के साथ किया जा  रहा है। चीन में यह अभियान चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से चलाया जा रहा है। 

चीन का कहना है कि वह उइगरों पर भरोसा नहीं करते हैं। चीन उइगरों के इस्लामिक पहचान को खत्म करना चाहता है। उइगर के ज्यादातर लोग इस्लाम मानते हैं। इनकी बोली तुर्की है। सरहद पार के कजाकिस्तान और किर्गिस्तान जैसे देशों में भी काफी उइगर रहते हैं। चीन का कहना है कि उइगर का आतंकवाद से भी संबंध है। 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?