लाइव न्यूज़ :

चीन ने पिछले कुछ वर्षों में गिराए लगभग 16 हजार मस्जिद, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

By अनुराग आनंद | Updated: September 25, 2020 20:42 IST

ASPI रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की सरकार ने शिनजियांग प्रांत में करीब 16 हजार मस्जिदों को गिरा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकई मस्जिद जिन्हें पूरी तरह नहीं ढहाया गया है, उनके गुंबदों और मीनारों को गिरा दिया गया। कई मस्जिद जिन्हें पूरी तरह नहीं ढहाया गया है, उनके गुंबदों और मीनारों को गिरा दिया गया।

नई दिल्ली:चीन अपने देश में रहने वाले अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ जुर्म कर रहा है। हाल के दिनों में ऑस्ट्रेलियन स्ट्रैटिजिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट (ASPI) ने अपने सर्वे में इस बात का खुलासा किया है। 

टीओआई रिपोर्ट की मानें तो एएसपीआई की रिपोर्ट से चीन का असली चेहरा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की सरकार ने शिनजियांग प्रांत में करीब 16 हजार मस्जिदों को गिरा दिया है। चीन की सरकार ने पुलिस व प्रशासन की ताकत पर लोगों के विरोध को होने से रोक दिया।

कई मस्जिद जिन्हें पूरी तरह नहीं ढहाया गया है, उनके गुंबदों और मीनारों को गिरा दिया गया। शिनजियांग में क्षतिग्रस्त सहित करीब 15,500 मस्जिद बच गए हैं। यदि सही है, तो 1960 के दशक में सांस्कृतिक क्रांति से उठी राष्ट्रीय उथल-पुथल के दशक के बाद से इस क्षेत्र में मुस्लिमों के इबादतघरों की यह न्यूनतम संख्या है।

इसके विपरीत थिंक टैंक ने जिन भी गिरिजाघरों और बौद्ध मंदिरों को अध्ययन में शामिल किया, उनमें से किसी को नहीं नुकसान पहुंचाया गया है। 

इसके अलावा, रिपोर्ट की मानें तो चीन ने अपने देश के उत्तरी पश्चिमी प्रांत में करीब 10 लाख उइगर मुस्लिमों को कैंप में कैद कर रखा है। यहां लोगों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि कैंप में बंद लोगों को धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को छोड़ने के लिए कहा जा रहा है।  ASPI ने यह भी कहा कि शिनजियांग में मुसलमानों के एक तिहाई पवित्र स्थलों, जिनमें दरगाह, कब्रगाह और तीर्थ स्थल शामिल हैं, को हटा दिया गया है। पिछले साल एएफपी की एक जांच में पाया गया था कि दर्जनों कब्रगाहों को उखाड़ दिया गया था जिससे मानव अवशेष जमीन पर फैले हुए थे। 

टॅग्स :चीनऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल