लाइव न्यूज़ :

चीन ने ताइवानी पनडुब्बी की तुलना झाड़ू से की, मजाक उड़ाया और हथियार बनाने को मूर्खतापूर्ण कहा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 3, 2023 11:27 IST

चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल वू कियान ने ताइवान के पनडुब्बी कार्यक्रम को "ज्वार को रोकने का प्रयास करने वाली झाड़ू" के रूप में वर्णित किया। उन्होंने इस प्रयास को मूर्खतापूर्ण बकवास भी कहा।

Open in App
ठळक मुद्देताइवान ने अपनी पहली स्वदेशी पनडुब्बी को दुनिया के सामने पेश किया था चीन ने ताइवान के इस कदम मजाक उड़ाया है और इसे मूर्खतापूर्ण कहा हैताइवान के इस कदम के बाद से ही चीन चिढ़ा हुआ है

नई दिल्ली: बीते दिनों  ताइवान ने अपनी पहली स्वदेशी पनडुब्बी को दुनिया के सामने पेश किया था।  ताइवान ने डीजल से चलने वाली इस सबमरीन को खास तौर पर चीन को जवाब देने के लिए विकसित किया है। लेकिन अपनी सैन्य शक्ति की धौंस दिखाते हुए चीन ने ताइवान के इस कदम मजाक उड़ाया है और इसे मूर्खतापूर्ण कहा है। 

चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल वू कियान ने ताइवान के पनडुब्बी कार्यक्रम को "ज्वार को रोकने का प्रयास करने वाली झाड़ू" के रूप में वर्णित किया। उन्होंने इस प्रयास को मूर्खतापूर्ण बकवास भी कहा।

बता दें कि ताइवान ने 28 सितंबर को काऊशुंग में एक समारोह में लगभग 2,700 टन वजनी अपनी पहली स्वदेशी रक्षा पनडुब्बी (आईडीएस) का अनावरण किया था। ताइवान आठ ऐसी पनडुब्बियों के निर्माण की योजना बना रहा है और चीन की बयानबाजी के बावजूद द्वीप देश अपनी संप्रुभता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। ताइवान की नौसेना चार दशक से ये सपना देख रही थी कि उसका सपना साकार हो।  ताइवानी पनडुब्बी  बारूदी सुरंगें बिछाने और युद्धपोतों पर हमला करने में सक्षम है।

हालांकि ताइवान के इस कदम के बाद से ही चीन चिढ़ा हुआ है।  चीन के रक्षा मंत्रालय ने ताइवान द्वारा अपनी पहली पनडुब्बी पेश करने करने को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि यह और कुछ नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकीकरण की लहर को रोकने की कोशिश वाली कवायद है। चीन ने ताइवान को धमकाते हुए कहा है कि  ताइवान की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के अधिकारी चाहे कितने भी हथियार बनाएं या खरीदें, वे राष्ट्रीय एकीकरण की सामान्य प्रवृत्ति को रोक नहीं पाएंगे या पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दृढ़ संकल्प, दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत क्षमताओं को हिला नहीं पाएंगे। 

बता दें कि चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसे मुख्य भूमि के साथ फिर से एकीकृत करना चाहता है। बीजिंग ने ताइवान को औपचारिक रूप से स्वतंत्रता की घोषणा करने और किसी भी विदेशी समर्थन के खिलाफ चेतावनी दी है। लगातार चीन से मिल रही धमकियों के बीच ताइवान भी अपनी सैन्य तैयारियां पुख्ता करने की कोशिशों में जुटा हुआ है। ताइवान को अमेरिका का समर्थन भी प्राप्त है जिससे चीन और ज्यादा नाखुश रहता है।

टॅग्स :चीनTaiwanनेवीशी जिनपिंगxi jinping
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?