लाइव न्यूज़ :

नेपाल में फिर से अपनी सक्रियता बढ़ाने में जुटा चीन, कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य युआन जियाजुन काठमांडू पहुंचे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 23, 2023 20:22 IST

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के पोलित ब्यूरो सदस्य युआन जियाजुन 26 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ नेपाल की तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को नेपाल पहुंचे। युआन श्रीलंका की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद काठमांडू पहुंचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन की रूचि नेपाल में हमेशा से रही हैचीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के पोलित ब्यूरो सदस्य युआन जियाजुन नेपाल पहुंचेयुआन श्रीलंका की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद काठमांडू पहुंचे हैं

नई दिल्ली: नेपाल में चीन अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिशें लगातार करता रहता है। भारत के पड़ोसी देश की भौगोलिक स्थिति के कारण चीन की रूचि नेपाल में हमेशा से रही है। इसी क्रम में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के पोलित ब्यूरो सदस्य युआन जियाजुन 26 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ नेपाल की तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचे। 

युआन जियाजुन ने नेपाली राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल से मुलाकात भी की। चीनी नेता से हुई मुलाकात के दौरान  नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने कहा कि दोनों देश प्राचीन काल से ही अच्छे पड़ोसी रहे हैं। नेपाल के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि युआन ने राष्ट्रपति कार्यालय ‘शीतल निवास’ में पौडेल से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों व आपसी हितों पर चर्चा की। 

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के पोलित ब्यूरो सदस्य युआन रविवार को सिंघा दरबार में नेपाल के उपप्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री पूर्ण बहादुर खड़का तथा सीपीएन (माओइस्ट सेंटर) के कार्यवाहक अध्यक्ष नारायण काजी श्रेष्ठ के साथ अलग-अलग बैठकें कर सकते हैं। अपनी यात्रा के दौरान युआन के यहां अन्य राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करने की उम्मीद है। 

युआन श्रीलंका की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद काठमांडू पहुंचे हैं। श्रीलंका में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे समेत कई नेताओं से मुलाकात की। चीन भले ही इस यात्रा को सामान्य बता रहा हो और नेपाल और श्रीलंका भी यात्रा के दौरान हुए समझौतों और बातचीत के बारे में खुलकर बात न कर रहे हों लेकिन भारत की निगाहें हमेशा ऐसे दौरों पर रहती हैं।

दरअसल हिंद महासागर में श्रीलंका की स्थिति और पड़ोसी नेपाल भारत के लिए सामरिक रूप से भी काफी अहम हैं। इन दोनों देशों के साथ भारत के रिश्ते सदियों से अच्छे रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में नेपाल और श्रीलंका को अपने पाले में करने के लिए चीन ने हर तरह के कदम उठाए हैं। इस दिशा में चीन का सबसे बड़ा कदम इन देशों को सस्ता कर्ज उपलब्ध कराना है। सस्ते कर्ज के लालच में ये देश चीन से पहले मोटा पैसा उधार लेते हैं और जब इसे चुकाने में अक्षम रहते हैं तो चीन किसी महत्वपूर्ण जगह जैसे बंदरगाह या एयरपोर्ट का संचालन अपने हाथ में ले लेता है। चीन की इन तरकीबों को भारत अच्छे से समझता और ऐसी गतिविधियों पर नजर बनाए रखता है।

टॅग्स :चीननेपालभारतशी जिनपिंगश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल