लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया: प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने अपने वीचैट अकाउंट पर नियंत्रण खोया, चीन पर राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप

By विशाल कुमार | Updated: January 24, 2022 13:38 IST

सिडनी के ‘द डेली टेलीग्राफ’ के मुताबिक, जनवरी की शुरुआत में मॉरिसन के 76 हजार से अधिक वीचैट फॉलोअर को उनके अकाउंट का नाम बदलकर ‘ऑस्ट्रेलियन चायनीज न्यू लाइफ’ किए जाने की जानकारी दी गई थी। यही नहीं, अकाउंट से मॉरिसन की तस्वीर भी हटा दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष सांसदों ने चीनी नेताओं पर सोशल मीडिया पर राजनीतिक हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया।मॉरिसन के 76 हजार फॉलोअर को नाम बदलने की जानकारी दी गई थी।यही नहीं, अकाउंट से मॉरिसन की तस्वीर भी हटा दी गई थी।

कैनबरा:ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने चीनी सोशल मीडिया ऐप वीचैट पर अपने अकाउंट का नियंत्रण खो दिया है। देश के शीर्ष सांसदों ने सोमवार को चीनी नेताओं पर सोशल मीडिया पर राजनीतिक हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया।

सिडनी के ‘द डेली टेलीग्राफ’ के मुताबिक, जनवरी की शुरुआत में मॉरिसन के 76 हजार से अधिक वीचैट फॉलोअर को उनके अकाउंट का नाम बदलकर ‘ऑस्ट्रेलियन चायनीज न्यू लाइफ’ किए जाने की जानकारी दी गई थी। यही नहीं, अकाउंट से मॉरिसन की तस्वीर भी हटा दी गई थी।

अखबार ने दावा किया कि ये बदलाव ऑस्ट्रेलियाई सरकार के संज्ञान में लाए बगैर ही किए गए थे। हालांकि, मॉरिसन के कार्यालय ने रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया करने से इनकार कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया में खुफिया एवं सुरक्षा मामलों की संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष जेम्स पैटर्सन ने कहा कि वीचैट ने मॉरिसन के अकाउंट को बहाल किए जाने के सरकार के आग्रह पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

पैटर्सन ने आरोप लगाया कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ऑस्ट्रेलिया में मई में प्रस्तावित चुनावों के मद्देनजर मॉरिसन को सेंसर कर रही है। उन्होंने कहा कि यह कदम ऑस्ट्रेलियाई लोकतंत्र में राजनीतिक दखल देने की कोशिश करने सरीखा है।

मॉरिसन की लिबरल पार्टी के सदस्य पैटर्सन ने सभी सांसदों से चीनी कंपनी ‘टेनसेंट’ की ओर से संचालित इस ऐप का बहिष्कार करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि वीचैट पर सक्रिय 12 लाख चीनी-ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मॉरिसन सरकार से आने वाली खबरों तक पहुंच बाधित हो गई है, लेकिन वे विपक्षी नेता एंथोनी अल्बानीज द्वारा की जाने वाली सरकार की आलोचनाओं को आराम से देख-पढ़ सकते हैं।

लिबरल पार्टी के एक अन्य सांसद एवं पूर्व राजनयिक डेव शर्मा ने आरोप लगाया कि इस दखलअंदाजी को संभवत: चीन सरकरा ने मंजूरी दी है।

चीन सितंबर 2021 में ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका के बीच घोषित एक नए गठबंधन का आलोचक रहा है। इस गठबंधन के तहत ऑस्ट्रेलिया को परमाणु पनडुब्बी मुहैया कराई जानी है।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियावीचैटचीनसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल