लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सौ साल का बुजुर्ग कोरोना वायरस से हुआ एकदम ठीक, जानें कहां और कैसे हुआ यह चमत्कार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 9, 2020 06:12 IST

बुजुर्ग को हुबेई के प्रसूति एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल में 24 फरवरी को भर्ती कराया गया था। उसे सांस संबंधी बीमारी के अलावा अल्जाइमर, हाइपरटेंशन और दिल की समस्या बताई गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण मौत के आंकड़ों में और इसके संक्रमितों की संख्या में इजाफे के कारण बने भय के माहौल के बीच एक राहत भरी खबर आई है।सौ साल का एक मरीज कोरोना वायरस से एक दम ठीक हो गया है। इसे कोरोना वायरस को मात देने वाले लोगों में सबसे बुजुर्ग शख्स माना जा रहा है।

कोरोना वायरस के कारण मौत के आंकड़ों में और इसके संक्रमितों की संख्या में इजाफे के कारण बने भय के माहौल के बीच एक राहत भरी खबर आई है। सौ साल का एक मरीज कोरोना वायरस से एक दम ठीक हो गया है। इसे कोरोना वायरस को मात देने वाले लोगों में सबसे बुजुर्ग शख्स माना जा रहा है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, यह करिश्मा चीन में हुआ, जहां सौ साल का बुजुर्ग जानलेवा कोरोना वायरस से जंग जीत गया। चीन के सरकारी मीडिया ने यह खबर दी है।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक, चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस महामारी से पीड़ित लोगों की देखभाल के लिए बनाए गए एक केंद्र से सौ साल के शख्स के एक दम ठीक हो जाने के बाद उसे वहां से घर जाने दिया गया। 

बुजुर्ग को हुबेई के प्रसूति एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल में 24 फरवरी को भर्ती कराया गया था। उसे सांस संबंधी बीमारी के अलावा अल्जाइमर, हाइपरटेंशन और दिल की समस्या बताई गई थी। 

13 दिन तक मरीज का इलाज चला। इस दौरान उसे एंटी वायरस दवाएं, प्लाज्मा ट्रांस फ्यूजंश और पारंपरिक चीनी दवाएं दी गईं। 

चीन में कोरोना वायरस के लगभग 80 हजार मामले सामने आए हैं, जिनमें तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ज्यादातर मामले हुबेई प्रांत से ही सामने आए हैं।

बता दें कि शनिवार को खबर आई थी कि दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर एक लाख के पार हो गई है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के कारण अब तक करीब साढ़े तीन हजार लोगों की मौत हो गई है। 92 देशों में इस वायरस का कहर बताया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल