लाइव न्यूज़ :

चिली ने छह वर्ष और अधिक आयु के बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीके को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: September 7, 2021 08:21 IST

Open in App

सेंटियागो, सात सितंबर (एपी) चिली के स्वास्थ्य अधिकारियों ने छह साल तथा अधिक उम्र के बच्चों के कोरोना वायरस से बचाव के लिए सिनोवेक टीके के इस्तेमाल की सोमवार को मंजूरी दे दी। बच्चों के लिए इस टीके को मंजूरी देने वाला चिली पहला लातिन अमेरिकी देश है।

चिली के लोक स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक हेरिबेर्टो ग्रेसिया ने कहा कि संस्थान ने एक के मुकाबले पांच मतों से इस नए कदम को मंजूरी दी है। अब टीकाकरण के लिए तारीखें स्वास्थ्य मंत्रालय तय करेगा।

इस दक्षिणी अफ्रीकी देश की तीन चौथाई से अधिक वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। चिली के कैथोलिक विश्वविद्यालय में 3 से 17 वर्ष के 4,000 बच्चों पर सिनोवेक के प्रभाव का अध्ययन किया जा रहा है।

बच्चों के लिए टीकों को मंजूरी देने वाले देशों में चीन भी है जिसने सिनोवेक तथा साइनोफार्म टीकों के इस्तेमाल की अनुमति दी है। इसके अलावा अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर और हांगकांग ने 12 वर्ष और अधिक आयु के बच्चों के लिए फाइजर टीके को मंजूरी दी है।

चिली में कोरोना वायरस के 16 लाख से अधिक मामले हैं तथा संक्रमण के कारण यहां पर 37,100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल