लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश के पहले हिंदू प्रधान न्यायाधीश और 10 अन्य खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में आरोप तय

By भाषा | Updated: August 13, 2020 22:17 IST

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सिन्हा इस समय अमेरिका में रह रहे हैं और भ्रष्टाचार रोधी आयोग ने अपने आरोप पत्र में उन्हें भगोड़ा घोषित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश के पहले हिंदू प्रधान न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिन्हा और 10 अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय किया।अदालत द्वारा पूर्व प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के सात महीने बाद अदालत ने आरोप तय किया है।

ढाका। ढाका की अदालत ने बृहस्पतिवार को बांग्लादेश के पहले हिंदू प्रधान न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिन्हा और 10 अन्य के खिलाफ बैंक से चार करोड़ टका (बांग्लादेशी मुद्रा) का कथित तौर पर गबन करने के मामले में आरोप तय किया। ढाका की ही एक अन्य अदालत द्वारा 69 वर्षीय पूर्व प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के सात महीने बाद अदालत ने आरोप तय किया है।

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सिन्हा इस समय अमेरिका में रह रहे हैं और भ्रष्टाचार रोधी आयोग ने अपने आरोप पत्र में उन्हें भगोड़ा घोषित किया है। अभियोजन पक्ष के वकील ने ढाका में कहा, ‘‘अदालत ने आज एस के सिन्हा और 10 के खिलाफ आरोप तय किए हैं और इसके साथ ही किसान बैंक घोटाले में उनके खिलाफ मुकदमा शुरू हो गया है।’’

उन्होंने बताया कि मामले में छह आरोपी बैंक के पूर्व अधिकारी हैं, बाकी सिन्हा के सहयोगी बताए जाते हैं। अभियोजक ने बताया कि मामले में केवल तीन आरोपी ही सुनवाई का सामना कर रहे हैं, बाकी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए भाग गए हैं।

अदालत के अधिकारी ने बताया कि विशेष न्यायाधीश शेख नजमुल आलम ने आरोपों को पढ़ा और अगली सुनवाई के लिए 18 अगस्त की तारीख तय कर दी। गौरतलब है कि सिन्हा इस समय अमेरिका में रह रहे हैं और उन्होंने वहां शरण देने की मांग की है।

सरकार के साथ गतिरोध होने की वजह से पद छोड़ने के करीब एक साल बाद उन्होंने अपनी आत्मकथा जारी की थी जिसके बाद वह राजनीति के केंद्र में आ गए और उसके कुछ दिन बाद ही सिन्हा के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया। अपनी आत्मकथा, ‘‘ए ब्रोकन ड्रीम : रूल ऑफ लॉ, ह्यूमन राइट्स ऐंड डेमोक्रेसी’’ में सिन्हा ने लिखा कि वर्ष 2017 में वह धमकी की वजह से इस्तीफा देने पर मजबूर हुए थे।

टॅग्स :बांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल