लाइव न्यूज़ :

Change Weather: टेक्सास, इंडोनेशिया और हैती में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन, 27 की मौत और हजारों प्रभावित, स्कूल बंद और राहत काम तेज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 4, 2024 12:24 IST

Change Weather: दक्षिण सुलावेसी प्रांत के लुवु जिले में बृहस्पतिवार से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।। बाढ़ से 13 उप-जिले प्रभावित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 14 लोगों की मौत हो गई।क्षेत्र में अधिकतर जगह पानी और कीचड़ नजर आ रहा है। बारिश के कारण 1,000 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 42 तहस-नहस हो गए हैं।

Change Weather: दुनिया भर में मौसम में बदलाव हो रहा है। कई देश इससे प्रभावित हो रहे हैं। अमेरिका के ह्यूस्टन और टेक्सास, इंडोनेशिया और हैती में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से आम जन जीवन पर असर पड़ रहा है। इंडोनेशिया और हैती में 27 लोगों की मौत हो गई और हजारों इससे प्रभावित हैं। दक्षिणपूर्वी टेक्सास क्षेत्र बारिश को देखते हुए स्कूल को बंद कर दिया गया है। राहत और बचाव कार्य को तेज कर दिया गया है। सरकार ने भी अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षा-व्यवस्था को मुस्तैद कर दिया है। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 14 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्थानीय बचाव एजेंसी के प्रमुख मेक्सियनस बेकाबेल ने बताया कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के लुवु जिले में बृहस्पतिवार से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।। बाढ़ से 13 उप-जिले प्रभावित हुए हैं। क्षेत्र में अधिकतर जगह पानी और कीचड़ नजर आ रहा है।

बारिश के कारण 1,000 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 42 तहस-नहस हो गए हैं। एक खोज और बचाव दल ने रबड़ की नौकाओं और अन्य वाहनों का उपयोग करके निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने शनिवार को कहा कि 100 से अधिक निवासियों को प्रभावित क्षेत्र के बाहर मस्जिदों या उनके रिश्तेदारों के घरों में ले जाया गया है।

हैती में भारी बारिश के कारण हुआ भूस्खलन,  13 लोगों की मौत

उत्तरी हैती में दो दिन से जारी भारी बारिश के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हैती की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के बृहस्पतिवार के बयान के अनुसार, अधिकतर लोगों की मौत तटीय शहर कैप-हैतीएन के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में भूस्खलन के कारण हुईं।

अधिकारियों ने बताया कि 2,200 से अधिक घरों में पानी भर गया और हौट-कैप नदी में पशुओं के बह जाने से लोगों को काफी नुकसान हुआ। बचाव कर्मी उत्तरी हैती में सड़कें साफ कर रहे हैं। आने वाले दिनों में और बारिश होने की संभावना है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पड़ोसी प्यूर्टो रिको में भी भारी बारिश की सूचना मिली है जिससे राजधानी सैन जुआन में उतरने वाली कम से कम एक दर्जन उड़ानों को डोमिनिकन गणराज्य और अन्य जगहों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

मूसलाधार बारिश से दक्षिण-पूर्वी टेक्सास में जलभराव, स्कूलों को बंद किया गया

अमेरिका के ह्यूस्टन में अधिकारियों ने कई दिन हुई भारी बारिश के बाद निवासियों से बाढ़ की विकट स्थिति के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है। देश की तीसरी सबसे बड़ी ओ हिडाल्गो काउंटी की शीर्ष अधिकारी लीना हिडाल्गो ने कहा, ‘‘खतरा अभी बना हुआ है और यह और भी बदतर होने वाला है। यह कोई सामान्य स्थिति नहीं है।’’

हिडाल्गो ने कहा कि बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस के गहरे पानी में चले जाने के बाद बचाव अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। दक्षिणपूर्वी टेक्सास क्षेत्र में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश के चलते जलभराव हो गया, जिससे स्कूलों को बंद करना पड़ा और ह्यूस्टन के आसपास कई राजमार्ग को बंद कर दिया गया। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 9 इंच (23 सेंटीमीटर) से अधिक बारिश हुई जिससे क्षेत्र के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी करनी पड़ी। 

टॅग्स :अमेरिकाUSAइंडोनेशियासंयुक्त राष्ट्रमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा