Celebrating Pride: प्राइड के 50 साल की याद में गूगल ने समर्पित किया ये खास डूडल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2019 08:52 IST2019-06-04T05:07:41+5:302019-06-04T08:52:55+5:30
दरअसल, प्राइड परेड पूरे एलजीबीटीक्यू + समुदाय के लिए उत्सव और मुक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस मौके पर न्यूयॉर्क शहर में क्रिस्टोफर स्ट्रीट पर प्राइड परेड का आयोजन किया जाता है।

Celebrating Pride: प्राइड के 50 साल की याद में गूगल ने समर्पित किया ये खास डूडल
दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल ने मंगलवार (04 जून) को प्राइड के 50 साल की याद में एक खास तरह का डूडल समर्पित किया है। डूडल में अलग स्लाइड के माध्यम से प्राइड इतिहास के 50 साल पूरे होने पर सबको एक साथ बढ़ते, विकसित होता दिखाया गया है।
दरअसल, प्राइड परेड पूरे एलजीबीटीक्यू + समुदाय के लिए उत्सव और मुक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस मौके पर न्यूयॉर्क शहर में क्रिस्टोफर स्ट्रीट पर प्राइड परेड का आयोजन किया जाता है। यह समलैंगिकों की प्राइड वॉक है। खुद की आइडेंटिटी पर गर्व करने के लिए इसका आयोजन किया जाता है।
इसमें हिस्सा लेने वाले मानते हैं कि परेड में शामिल होने वाले गे लोगों को मुंह न छिपाना पड़े और वे सिर उठाकर समाज का हिस्सा बन सके। प्राइड परेड को अनेक नामों से पुकारा जाता है। कहीं गे प्राइड, प्राइड वॉक, प्राइड मार्च, गे परेड, गे वाक, समलैंगिक और ट्रांसजेंडरों का जुलूस भी कहा जाता है।
इसकी शुरुआत अमेरिका से हुई। दरअसल, अमेरिका में भी समलैंगिकता गुनाह था। 1950 में इसे मान्यता देने की लड़ाई शुरू हो चुकी थी। 1960 के बाद से बदलाव आने शुरू हुए। अमेरिका में कुछ गे बसेरे और बार का विरोध होने के बाद अमेरिका में जितने भी समलैंगिक और ट्रांसजेंडर थे वे सड़कों पर उतर आए और यह दुनिया की पहली प्राइड परेड बन गई थी।
प्राइड के 50 साल होने पर इस साल न्यूयॉर्क अंतर्राष्ट्रीय एलजीबीटी प्राइड परेड की मेजबानी करेगा। जिसे स्टोनवैल 50 के रूप में जाना जाता है- WorldPride NYC 2019।