लाइव न्यूज़ :

सीजफायर का मामला: पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में ‘संघर्षविराम उल्लंघन’ पर भारत के वरिष्ठ राजनयिक को किया तलब

By भाषा | Updated: April 15, 2020 05:36 IST

पाकिस्तान ने भारतीय जवानों पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए भारतीय राजनयिक को मंगलवार को तलब किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा पर मंगलवार की रात गोलाबारी की। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने आरोप लगाया कि भारतीय सुरक्षा बल नियंत्रण रेखा और कार्यकारी सीमा पर आबादी वाले क्षेत्रों को तोप के गोलों से निशाना बना रहे हैं।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मंगलवार को भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा कथित संघर्षविराम उल्लंघन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने दावा किया कि "अंधाधुंध और बिना उकसावे के गोलीबारी" के कारण, नियंत्रण रेखा से सटे जंदरोट सेक्टर में 65 वर्षीय नागरिक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने आरोप लगाया कि भारतीय सुरक्षा बल नियंत्रण रेखा और कार्यकारी सीमा पर आबादी वाले क्षेत्रों को तोप के गोलों, मोर्टार और स्वचालित हथियारों से निशाना बना रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि भारत इस वर्ष अबतक 765 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुका है।  

इसके साथ ही बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा पर मंगलवार की रात गोलाबारी की । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी । सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि करीब सवा नौ बजे रात में पाक सेना ने संघर्ष वि​राम का उल्लंघन करते हुये नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की । प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने इस गोलाबारी का मुंहतोड जवाब दिया । हाल के दिनों में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुये कई स्थानों पर गोलाबारी की है ।

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियाजम्मू कश्मीरसीजफायर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!