लाइव न्यूज़ :

स्पेन में महिलाओं पर रहे हैं 'सिरिंज' से हमले! सामने आए कई केस, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

By विनीत कुमार | Updated: August 3, 2022 08:42 IST

स्पेन पुलिस इन दिनों एक अलग तरह के केस की जांच में जुटी है। दरअसल हाल के दिनों में स्पेन में कई महिलाओं पर सिरिंज से हमले के मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्पेन में कई महिलाओं पर नुकीले सिरिंज से हमलों के मामलों के बाद पुलिस जांच में जुटी। ज्यादातर युवा महिलाओं पर इस तरह के हमले हो रहे हैं, भीड़-भाड़ वाले क्लब में सामने आए कई ऐसे केस।ज्यादातर मामले पर्यटकों के लिए मशहूर शहर लोरेट डी मार (Lloret de Mar) और बार्सिलोना में दर्ज किए गए।

बार्सिलोना: स्पेन की पुलिस इन दिनों कई महिलाओं पर भीड़-भाड़ वाले क्लब में नुकीली सुई जैसी चीज से हमले के सामने आए कई मामलों की जांच में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि इसमें सिरिंज का इस्तेमाल किया जा रहा है।इससे पहले ब्रिटेन और फ्रांस में भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। बहरहाल में स्पेन में पिछले कुछ हफ्तों में कई महिलाओं ने इस तरह के हमले की कहानी सोशल मीडिया पर बताई है तो कई मामले पुलिस में भी रिपोर्ट हुए हैं।

स्पेन में अचानक बढ़े ऐसे हमलों के बाद पुलिस ने आशंका जताई कि यौन अपराधी  महिलाओं को शिकार बनाने के लिए नए तरीकों का इस्तेमाल करने की कोशिश में जुटे हैं। हालांकि, अभी तक सामने आए मामलों में किसी तरह के ड्रग्स या जहरीले पदार्थ के इस्तेमाल की बात सामने नहीं आई है। साथ ही ऐसे मामलों में यौन हिंसा की भी कोई बात सामने नहीं आई है।

स्पेन के केटोलोनिया में 23 मामले

पिछले कुछ हफ्तों में पुलिस ने स्पेन कैटेलोनिया क्षेत्र में 23 मामले दर्ज किए हैं। इनमें से ज्यादातर मामले पर्यटकों के लिए मशहूर शहर लोरेट डी मार (Lloret de Mar) और बार्सिलोना में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा 12 केस बास्क कंट्री (Basque Country) में सामने आए हैं। इन हमलों के शिकार सभी पीड़ितों की कहानी लगभग एक समान है। बास्क पुलिस ने कहा कि महिला, आमतौर पर एक युवा महिला पार्टी करने के लिए बाहर होती है, जब उसे हाथ या पैर में सुई चुभाए जाने का अहसास होता है। इसके बाद उसे चक्कर या नींद आने लगती है।

पुलिस ने इन घटनाओं के बाद लोगों से अपील की है कि जिसी किसी व्यक्ति को ऐसा लगता है कि वह इस तरह के हमले का शिकार हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र जाना चाहिए और घटना के बारे में जानकारी देनी चाहिए।

ऐसे ही सिरिंज से हमले के कई मामले ब्रिटेन में 2021 में और इस साल फ्रांस में सामने आए थे। स्पेन में जुलाई की शुरुआत में पैम्प्लोना बुल रनिंग फेस्टिवल के दौरान सिरिंज से हमले का ऐसा पहला मामला सामने आया।

टॅग्स :Spain
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

कारोबारMohan Yadav Dubai-Spain Visit: 10-10 पॉइंट्स में जानें दुबई-स्पेन यात्रा की सफलता?, वैश्विक स्तर पर सीएम मोहन यादव ने खेला जबरदस्त मास्टर स्ट्रोक, क्या आपने किया इन लाइनों पर गौर?

कारोबारबार्सिलोना में सीएम यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल