लाइव न्यूज़ :

चीन में घातक एंथ्रेक्स निमोनिया का मामला सामने आया

By भाषा | Updated: August 9, 2021 22:05 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, नौ अगस्त चीन के उत्तर में स्थित हेबई प्रांत के चेंगदे शहर में एंथ्रेक्स निमोनिया से एक मरीज के पीड़ित होने का पता चला है। यह व्यक्ति पूर्व में मवेशियों, भेड़ों और दूषित उत्पादों के संपर्क में आया था।

सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने बीजिंग रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (बीजिंग सीडीसी) के हवाले से बताया है कि मरीज में लक्षण दिखने के बाद उसे चार दिन पहले एंबुलेंस से बीजिंग लाया गया और पृथक-वास में रखकर उसका इलाज किया जा रहा है।

बीजिंग सीडीसी के मुताबिक मवेशियों और भेड़ों में एंथ्रेक्स की मौजूदगी होती है। बीमार जानवरों या दूषित उत्पादों के संपर्क में आने से इंसान भी संक्रमित हो जाते हैं। संक्रमण के करीब 95 प्रतिशत मामले त्वचा के संपर्क में आने के कारण होते हैं और इससे फफोले बनते हैं और त्वचा संबंधी विकृति पैदा हो जाती है।

सबसे ज्यादा खतरनाक एंथ्रेक्स निमोनिया होता है। यह बीमारी तब फैलती है जब किसी व्यक्ति में सांस के जरिए बैसिलस एंथ्रेक्स (रोगाणु) शरीर में चला जाता है। एंथ्रेक्स इंसान से इंसान के बीच सीधे फैल सकता है लेकिन यह फ्लू या कोविड-19 की तरह संक्रामक नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बैसिलस एंथ्रेक्स रोगाणुओं का समूह होता है और इसके उपचार में कई एंटीबॉयोटिक्स प्रभावी होते हैं।

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए रविवार से बीजिंग ने कोविड-19 के मामले वाले प्रांतों से राजधानी आने वाले लोगों पर एक तरह से पाबंदी लगा दी है। वायरस के प्रसार को रोकने के लिए यात्रा संबंधी कई पाबंदियां लागू की गयी हैं। चीन में कोविड-19 के अब तक 1,05,904 मामले आ चुके हैं और 4848 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल