लाइव न्यूज़ :

मैनहट्टन में प्रदर्शनकारियों के बीच घुसी कार, चालक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 13, 2020 10:09 IST

Open in App

न्यूयॉर्क (अमेरिका), 13 दिसंबर (एपी) न्यूयॉर्क सिटी में प्रदर्शनकारियों की भीड़ में एक कार जा घुसी, जिससे छह प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

घटना के बाद कार की चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि कैथलीन कासिल्लो (52) को अदालत में पेश होने का नोटिस दिया गया, इसके बाद उसे रिहा कर दिया गया।

घटनास्थल के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने वीडियो बनाया है, जिसमें दिख रहा है कि मैनहट्टन में शाम करीब चार बजे एक काली बीएमडब्ल्यू सिडान प्रदर्शनकारियों की भीड़ में जा घुसी।

वीडियो बनाने वाले टॉम एला ने कहा कि उसने इंजन की आवाज सुनी और कार की गति बढ़ते देखी।

उन्होंने कहा कि कार का लोगों को टक्कर मारते देखना बहुत भयावह था।

प्रदर्शनकारी साफिया विकरमैन ने कहा कि लोग और एक साइकिल हवा में उछल गई।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य प्रदर्शनकारी महिला मैनहट्टन निवासी निकोल बेसुदेन (32) को घटनास्थल पर एंबुलैंस कर्मियों के काम में हस्तक्षेप करने के लिए गिरफ्तार किया। उसे भी अदालत में पेश होने का नोटिस दिए जाने के बाद रिहा कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल