लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: काबुल में पुलिस चौकी पर तालिबान का हमला, 95 घायल

By स्वाति सिंह | Updated: August 7, 2019 12:01 IST

इससे पहले रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अफगान टेलीविजन स्टेशन के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस में हुए बम धमाके में कम से कम दो लोगों को मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकाबुल बुधवार सुबह एक जबर्दस्त धमाके से दहल गई।इस विस्फोट में 95 लोगों के घायल होने की खबर है।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल बुधवार सुबह एक जबर्दस्त धमाके से दहल गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसमान में धुएं की चादर फैल गई और घटनास्थल से दूर की दुकानों के शीशे भी टूट गए। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि विस्फोट पश्चिमी काबुल में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे हुआ। इस विस्फोट में 95 लोगों के घायल होने की खबर है। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने  ली है।

इससे पहले रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अफगान टेलीविजन स्टेशन के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस में हुए बम धमाके में कम से कम दो लोगों को मौत हो गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि, "शाम करीब साढ़े पांच बजे इस ‘‘स्टिकी बम’’ (देसी बम जिसे चुम्बक के साथ वाहनों में लगाया जाता है) में विस्फोट किया गया।

रहीमी ने कहा, "खुर्शीद टीवी के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस में तैमानी इलाके में विस्फोट हुआ।" उन्होंने कहा कि इसमें एक चालक और एक राहगीर की मौत हो गई और खुर्शीद टीवी के दो कर्मचारियों समेत तीन लोग घायल हो गए। किसी भी समूह ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल