लाइव न्यूज़ :

कनाडा: खालिस्तान प्रदर्शन में शामिल पुलिसकर्मी निलंबित, मंदिर के बाहर की नारेबाजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2024 11:12 IST

Canda Hindu Temple Attack: कनाडा में एक पील क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी, सार्जेंट हरिंदर सोही को ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के बाहर खालिस्तान समर्थक विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद निलंबित कर दिया गया है।

Open in App

Canda Hindu Temple Attack: कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के पास खालिस्तान समर्थक विरोध प्रदर्शन में भाग लेने पर एक पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। मीडिया में ऐसी खबर आयी है। रविवार को हाथों में खालिस्तानी झंडे लिए प्रदर्शनकारी इस हिंदू मंदिर में मौजूद लोगों से भिड़ गए थे तथा उन्होंने मंदिर अधिकारियों एवं भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा मिलकर आयोजित किये गये कार्यक्रम में खलल डाला था।

मीडिया मामलों के अधिकारी रिचर्ड चिन ने ‘सीबीसी न्यूज’ को भेजे एक ई-मेल में कहा कि पुलिस ‘सोशल मीडिया पर आए उस वीडियो से अवगत है जिसमें कनाडा पुलिस का एक अधिकारी प्रदर्शन में शामिल दिखता है। वैसे यह पुलिस अधिकारी उस वक्त ड्यूटी पर नहीं था।’ उन्होंने कहा कि इस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम वीडियो में नजर आ रही परिस्थितियों की समग्रता से जांच कर रहे हैं और जब तक यह जांच पूरी नहीं हो जाती, हम अधिक जानकारी देने में असमर्थ हैं।’’ 

भारत ने सोमवार को मंदिर पर हमले की निंदा की और उम्मीद जताई कि हिंसा में शामिल लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कनाडा में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भारत ‘‘बहुत ही चिंतित’’ है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बयान में कहा, ‘‘हम ओंटारियो के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में चरमपंथियों और अलगाववादियों द्वारा की गई हिंसा की निंदा करते हैं। हम कनाडा सरकार से यह सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं कि सभी पूजा स्थलों को ऐसे हमलों से बचाया जाए।’’ 

टॅग्स :कनाडाभारतTempleहिन्दू धर्मPolice
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!