लाइव न्यूज़ :

Canada mass stabbing: ओटावा में रह रहा था श्रीलंकाई परिवार, पेइंग गेस्ट बनकर रहा श्रीलंका के 19 वर्षीय छात्र ने मचाई कोहराम, ढाई महीने की बच्ची समेत छह लोगों की चाकू मारकर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2024 15:19 IST

Canada mass stabbing: आरोपी की पहचान फेब्रियो डी-जोयसा के रूप में की गई है और उस पर हत्या करने एवं हत्या की कोशिश करने के आरोप लगाए गए हैं। कनाडा में सामूहिक हत्याकांड की घटनाएं आम नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे घटना में मारे गए लोग श्रीलंकाई नागरिक थे और वे हाल में कनाडा आए थे।परिवार का परिचित 40 वर्षीय अमरकूनमुबियांसेला गे गामिनी अमरकून शामिल है।मृतक बच्चों का पिता घर के बाहर था और लोगों से आपात सेवाओं को फोन करने की गुहार लगा रहा था।

Canada mass stabbing: ओटावा के एक घर में ढाई महीने की बच्ची समेत छह लोगों की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में उनके साथ रह रहे श्रीलंका के 19 वर्षीय एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। ओटावा पुलिस प्रमुख एरिक स्टब्स ने बताया कि संदिग्ध द्वारा किसी ‘‘धारदार हथियार’’ या ‘‘चाकू जैसी वस्तु’’ का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान फेब्रियो डी-जोयसा के रूप में की गई है और उस पर हत्या करने एवं हत्या की कोशिश करने के आरोप लगाए गए हैं। कनाडा में सामूहिक हत्याकांड की घटनाएं आम नहीं हैं।

स्टब्स ने बताया कि इस घटना में मारे गए लोग श्रीलंकाई नागरिक थे और वे हाल में कनाडा आए थे। उन्होंने बताया कि मृतकों में 35 वर्षीय महिला दर्शनी बनबरनायके गामा वालवे दर्शनि दिलानथिका एकन्याके, उसका सात वर्षीय बेटा इनुका विक्रमसिंघे, चार वर्षीय बेटी अश्विनी विक्रमसिंघे, दो वर्षीय बेटी रिन्याना विक्रमसिंघे और ढाई महीने की बच्ची केली विक्रमसिंघे तथा परिवार का परिचित 40 वर्षीय अमरकूनमुबियांसेला गे गामिनी अमरकून शामिल है।

पुलिस प्रमुख ने बताया कि जब अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो मृतक बच्चों का पिता घर के बाहर था और लोगों से आपात सेवाओं को फोन करने की गुहार लगा रहा था। पुलिस को बुधवार रात 10 बजकर 52 मिनट पर दो फोन कॉल आए थे। पुलिस ने बताया कि पिता भी गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन उसकी जान को खतरा नहीं है।

स्टब्स ने कहा, ‘‘यह निर्दोष लोगों पर की गई हिंसा का एक संवेदनहीन कृत्य है।’’ श्रीलंका के उच्चायोग ने कहा कि वह देश की राजधानी कोलंबो में पीड़ितों के रिश्तेदारों के संपर्क में है। डी-जोयसा को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया। उसके मामले की सुनवाई को 13 मार्च तक स्थगित किया गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि हिंसा की भयानक घटना से देश सकते में हैं।

टॅग्स :कनाडाहत्याPoliceश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल