लाइव न्यूज़ :

वीडियो: कनाडा के लक्ष्मी नारायण मंदिर को बनाया गया निशाना, चिपकाया गया खालिस्तान का पोस्टर

By आजाद खान | Updated: August 13, 2023 12:10 IST

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर के गेट पर चिपकाए गए पोस्टर में लिखा था कि "कनाडा को 18 जून की हत्या में भारत की भूमिका की जांच करनी चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा में एक बार फिर से मंदिरों को निशाना बनाया गया है। इस बार कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर को टारगेट किया गया है। यहां पर खालिस्तानी नेता की हत्या की जांच की मांग को लेकर रात के अंधेरे में पोस्टर चिपकाए गए है।

टोरेंटो: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक मंदिर को फिर से निशाना बनाया गया है। यहां के नामी लक्ष्मी नारायण मंदिर के गेट पर पोस्टर चिपकाए गए है। ये पोस्टर शनिवार की रात को दो अज्ञात लोगों द्वारा लगाए गए है। घटना का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। 

लगाए गए पोस्टर में हरदीप सिंह निज्जर की तस्वीर के साथ कुछ नारे और बयान भी लिखे गए है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कनाडा में किसी मंदिर को निशाना बनाया गया है। इससे पहले भी कई बार मंदिरों को टारगेट किया गया है। इससे पहले इस साल तीन ऐसी घटनाएं घटी है जहां मंदिरों को निशाना बनाया गया है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि ब्रिटिश कोलंबिया के नामी लक्ष्मी नारायण मंदिर के परिसर में दो अज्ञात लोग आते है और वहां एक पोस्टर चिपका कर जाते है। वे लोग अपने मुंह पर नकाब बांधे हुए थे और घटना का वीडियो भी बना रहे थे। 

वे लोग गेट पर दो पोस्टर चिपका कर घटनास्थल से भाग जाते है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें रात के अंधेरे में इन लोगों को पोस्टर लगाते हुए देखा गया है। चिपकाए गए पोस्टर पर लिखा था कि "कनाडा को 18 जून की हत्या में भारत की भूमिका की जांच करनी चाहिए।" घटना के सामने आने के बाद इसकी जांच शुरू की गई है।

हरदीप सिंह निज्जर के समर्थन में लगाए गए पोस्टर

बता दें कि इसी साल 18 जून को हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। वो कनाडा के सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारा साहिब से जुड़े थे। उनकी हत्या गुरुद्वारे के परिसर में ही हुई थी। गौर करने वाली बात यह है कि निज्जर ने खालिस्तान के निर्माण की वकालत करने वाले अलगाववादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के नेता के रूप में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। 

ऐसे में खालिस्तनी ग्रुप का यह मानना है कि निज्जर के इस हत्या में भारत का हाथ है और इसी की मांग को लेकर प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर में पोस्टर चिपकाए गए है। इससे पहले भी कनाडा की मंदिरों को निशाना बनाया गया था। इस साल जनवरी में कनाडा के ब्रैम्पटन और अप्रैल में ओंटारियो के एक मंदिर को टारगेट किया गया था। 

टॅग्स :कनाडावायरल वीडियोभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!