लाइव न्यूज़ :

विश्व का जलवायु लक्ष्य और भारत का विकास साथ-साथ आगे बढ़ सकता है?

By भाषा | Updated: November 12, 2021 23:59 IST

Open in App

ग्लासगो, 12 नवंबर (एपी) भारत के समक्ष एक कठिन विकल्प है जिसका असर विश्व पर भी होगा।

आने वाले दशकों में भारत की तुलना में किसी भी देश की ऊर्जा जरूरतों के तेजी से बढ़ने की उम्मीद नहीं है। यहां तक ​​​​कि सबसे आशावादी अनुमानों के अनुसार, मांग के एक हिस्से को कोयले की ऊर्जा से पूरा किया जाना होगा। कोयला कार्बन उत्सर्जन का एक प्रमुख स्रोत है।

ग्लासगो में आयोजित हो रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन सीओपी26 से एक सप्ताह पहले भारत के शीर्ष पर्यावरण अधिकारी रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने नयी दिल्ली में कहा था कि भारत या तो गरीबी से लाखों लोगों को ऊपर उठाने के लिए जरूरी विकास पर समझौता कर सकता है, या देश के विशाल घरेलू भंडार से कोयला जलाना जारी रख सकता है।

ऐसे में जब महत्वपूर्ण वार्ता के लिए बस कुछ ही दिन शेष हैं, एक बुनियादी सवाल बना हुआ है: क्या भारत के विकास की जरूरतों के लिए वातावरण में पर्याप्त ‘‘कार्बन स्पेस’’ होगा, जो कि ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने की वैश्विक महत्वाकांक्षा के साथ सह-अस्तित्व में हो।

पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि देश का लक्ष्य 2070 तक वातावरण में ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन बंद करना होगा।

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि ये लक्ष्य भारत के लिए महत्वाकांक्षी हैं, लेकिन इसकी विकास स्थिति को देखते हुए यह आसान नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें