लाइव न्यूज़ :

एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद ब्रिटेन की महारानी बनीं कैमिला, ‘क्वीन कंसोर्ट’ की उपाधि से संबोधित की जाएंगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 09, 2022 6:59 AM

राजमहल के अधिकारियों ने वर्षों तक कहा कि चार्ल्स के राजा बनने पर कैमिला को संभवत: परंपरागत ‘क्वीन कंसोर्ट’ की जगह ‘प्रिंसेस कंसोर्ट’ की उपाधि दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपरंपरागत रूप से राजा की पत्नी ‘रानी’ होती हैं, लेकिन चार्ल्स के राजा बनने पर कैमिला की उपाधि क्या होगी यह वर्षों से बड़ा ही उलझा हुआ प्रश्न रहा75 वर्षीय कैमिला इस उपाधि को ग्रहण करेंगी, किंतु उन्हें यह उपाधि किसी संप्रभुता वाले अधिकार के बिना दी जाएगी

लंदनः महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के साथ, उनके बेटे चार्ल्स राजा बन गए और उसकी पत्नी कैमिला क्वीन कंसोर्ट बन गईं। ब्रिटेन सात दशक से भी ज्यादा समय के बाद अब एक नयी महिला को ‘महारानी’ कह कर बुलाएगा। चार्ल्स की पत्नी डचेज ऑफ कॉर्नवेल कैमिला अब ‘क्वीन कंसोर्ट’ की उपाधि से संबोधित की जाएंगी। वर्षों के तर्क-वितर्क के बाद महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के कारण यह उपाधि तय हुई, वह भी उन्हीं दिनों तय कर ली गई थी जब कैमिला और चार्ल्स एक-दूसरे के करीब आ रहे थे और उनका विवाह नहीं हुआ था। हालांकि, हमेशा से यह तय था कि 75 वर्षीय कैमिला इस उपाधि को ग्रहण करेंगी, किंतु उन्हें यह उपाधि किसी संप्रभुता वाले अधिकार के बिना दी जाएगी।

परंपरागत रूप से राजा की पत्नी ‘रानी’ होती हैं, लेकिन चार्ल्स के राजा बनने पर कैमिला की उपाधि क्या होगी यह वर्षों से बड़ा ही उलझा हुआ प्रश्न रहा। चार्ल्स की पूर्व पत्नी प्रिंसेस डायना की कार दुर्घटना में 1997 में हुई मौत के बाद लोगों के दिलों में बसा दुख और कैमिला के चार्ल्स की दूसरी पत्नी होने के कारण राजशाही में उनका ओहदा हमेशा से संवेदनशील मुद्दा रहा है। राजमहल के अधिकारियों ने वर्षों तक कहा कि चार्ल्स के राजा बनने पर कैमिला को संभवत: परंपरागत ‘क्वीन कंसोर्ट’ की जगह ‘प्रिंसेस कंसोर्ट’ की उपाधि दी जाएगी।

शाही अधिकारियों की मानें तो हालांकि, ब्रिटेन की राजशाही के इतिहास में ‘प्रिंसेस कंसोर्ट’ की उपाधि का कोई उदाहरण नहीं है। इससे मिलती-जुलती उपाधि ‘प्रिंस कंसोर्ट’ सिर्फ एक बार महारानी विक्टोरिया के पति एल्बर्ट के लिए इस्तेमाल की गई थी। लेकिन, जब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सार्वजनिक घोषणा की कि उनके पुत्र प्रिंस चार्ल्स के राजा बनने पर कैमिला को ‘क्वीन कंसोर्ट’ की उपाधि दी जाएगी तो यह चर्चा भी समाप्त हो गई। 

टॅग्स :Queen Elizabeth IIBritain
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वफ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक से मिले पीएम मोदी, वीडियो और तस्वीरें वायरल

विश्वUkraine weapons: रूस से लड़ाई में इन हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है यूक्रेन, टैंक से लेकर विमान भेदी हथियार तक शामिल, देखिए पूरी लिस्ट

कारोबारTata Steel British operations: 2500 नौकरियां खत्म, टाटा स्टील के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे श्रमिक संगठन, जानें सीईओ नरेंद्रन ने क्या कहा...

कारोबारRBI ने ब्रिटेन से भारत ट्रांसफर किया 100 टन सोना, जानें क्या है इसका मतलब?

विश्वUK PM Rishi Sunak-Akshata Murthy Rich List: कुल संपति 65.1 करोड़ पाउंड, 245वें स्थान पर, ब्रिटेन पीएम सुनक और पत्नी अक्षता और आगे बढ़े, देखें टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वPakistan: ईद-उल-अजहा से पहले टमाटर की कीमतें 200 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचीं, हाहाकार मचा

विश्वक्या जस्टिन ट्रूडो 2025 में G7 के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित करेंगे? कनाडाई पीएम ने दिया यह जवाब

विश्वIsrael Hamas War: इजरायल ने कुछ देर के लिए रोकी जंग, दक्षिणी गाजा में घातक हमले में आठ इजरायली सैनिक मारे गए

विश्वपिता ने अपनी नाबालिग बेटी का सौदा किया, 5 लाख में 72 साल के बूढ़े को बेच दी बेटी, पुलिस ने पकड़ा

विश्वएलन मस्क का दावा- ईवीएम को AI से हैक किया जा सकता है, EVM से चुनाव को खत्म करने की सलाह दी