लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया ने कोरोना वायरस टीका लगाने के लिए 11.65 करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 28, 2021 11:15 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 28 मई (एपी) कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने कोरोना वायरस रोधी टीका लगाने के लिए 11.65 करोड़ डॉलर के इनाम की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इस इनाम का मकसद देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य के अगले महीने पूरी तरह खुलने से पहले अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का है।

राज्य का अनुमान है कि कैलिफोर्निया के 12 साल या उसे अधिक आयु के करीब 1.2 करोड़ निवासियों को अभी तक टीका नहीं लगा है। 3.4 करोड़ योग्य निवासियों में से करीब 63 प्रतिशत ने ही अभी तक टीके लगवाए हैं।

कैलिफोर्निया पहला राज्य नहीं है जहां टीका लगाने के बदले में इनामी राशि की घोषणा की गई है। हालांकि यहां इनामी राशि सबसे अधिक है। राज्य को 15 जून से पूरी तरह खोला जाना है।

इस हफ्ते ओहायो ने ‘‘वैक्स-ए-मिलियन’ प्रतियोगिता के पहले विजेता को 10 लाख डॉलर देने की घोषणा की थी। साथ ही इसे जीतने वाले पहले बच्चे को कॉलेज की छात्रवृत्ति दी थी। कोलोराडो और ओरेगांव ने भी 10 लाख डॉलर के इनाम की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर