लाइव न्यूज़ :

सूडान संकट: भारतीयों को निकालने के लिए दो C-130J विमान सऊदी अरब में स्टैंडबाय पर, INS सुमेधा सूडान के बंदरगाह पर पहुंचा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 23, 2023 20:08 IST

सूडान की राजधानी खार्तूम और अन्य इलाकों में सेना तथा अर्द्धसैनिक बल के बीच संघर्ष जारी है। इस संघर्ष में अब तक सैकड़ों लोग जान गंवा चुके हैं। र्तमान में 4,000 से अधिक भारतीय संकटग्रस्त राष्ट्र में फंसे हुए हैं। भारतीयों को निकालने की तैयारी में वायुसेना और नौसेना दोनों जुट गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयुद्धग्रस्त सूडान से भारतीयों को निकालने की तैयारीवायु सेना के दो C-130J विमान सऊदी अरब में स्टैंडबाय पर हैंINS सुमेधा, सूडान के बंदरगाह पर पहुंच गया है

नई दिल्ली: युद्धग्रस्त सूडान से भारतीयों को निकालने की तैयारी में वायुसेना और नौसेना दोनों जुट गई हैं। विदेश मंत्रालय ने रविवार को भारतीयों को संघर्ष-ग्रस्त सूडान से निकालने की तैयारी का विवरण देते हुए कहा है कि भारतीय वायु सेना के दो C-130J विमान वर्तमान में सऊदी अरब के जेद्दा में स्टैंडबाय पर हैं और INS सुमेधा, सूडान के बंदरगाह पर पहुंच गया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, "सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। हम सूडान में जटिल सुरक्षा स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हम उन भारतीयों के सुरक्षित आवागमन के लिए विभिन्न भागीदारों के साथ भी निकटता से समन्वय कर रहे हैं जो सूडान में फंसे हुए हैं और उन्हें निकालना चाहते हैं।"

विदेश मंत्रालय ने बताया कि वह सूडान में भारतीय दूतावास के अलावा सूडानी अधिकारियों,  सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और अमेरिका के साथ नियमित संपर्क में हैं। सऊदी अरब ने शनिवार को पहले अभियान में सूडान से करीब 150 लोगों को निकाला। इसमें लगभग 91 सऊदी नागरिक थे और 66 विदेशी थे जिनमें कुछ भारतीय भी शामिल थे। सऊदी के नौसैनिक जहाज के जरिए लोगों को निकाला गया।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूडान संकट के बाद एक बैठक की अध्यक्षता की थी जिसमें भारतीयों को निकालने की चर्चा की गई। वर्तमान में 4,000 से अधिक भारतीय संकटग्रस्त राष्ट्र में फंसे हुए हैं। बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर, सचिव सीपीवी औसाफ सईद और क्षेत्र (खाड़ी देशों) के महत्वपूर्ण राजदूतों ने भाग लिया जो भारतीयों को निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

सूडान की राजधानी खार्तूम और अन्य इलाकों में सेना तथा अर्द्धसैनिक बल के बीच संघर्ष जारी है। इस संघर्ष में अब तक सैकड़ों लोग जान गंवा चुके हैं। सेना और उसके पूर्व साझेदार तथा अब प्रतिद्वंद्वी रैपिड सपोर्ट फोर्स समूह (आरएसएफ) के बीच महीनों के तनाव के बाद संघर्ष हुआ है। इस संघर्ष से लोकतंत्र बहाल करने की उम्मीदों को एक बार फिर झटका लगा है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सभारतीय नौसेनाभारतMinistry of External Affairsसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

कारोबारक्या आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण है? जानें UIDAI की गाइडलाइन

भारतभारत भवन के मार्फत चार्ल्स कोरिया और शहर बसाने की दृष्टि

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

विश्व अधिक खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

विश्वरोबोट अभी गले मिला है, यदि गले पड़ गया तो ?

विश्वसवाल है ईरान की जनता क्या चाहती है?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वमैं घबराया नहीं था, जिंदगी को समझता हूं और आजकल की दुनिया में कुछ भी हो सकता, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ठहरो, एक मिनट ठहरो