लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में नहर में गिरी बस, 37 शव बरामद: मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

By भाषा | Updated: February 16, 2021 14:52 IST

Open in App

भोपाल/सीधी/रीवा, 16 फरवरी मध्यप्रदेश के सीधी जिले में रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार सुबह पुल से नहर में गिर गई, जिससे 16 महिलाओं एवं एक बच्चे सहित 37 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हादसे के बाद सात लोग तैरकर नदी से बाहर आ गए।

इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गये हैं।

सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत एवं संभागीय आयुक्त (रीवा) राजेश जैन ने यह जानकारी दी।

कुमावत ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘अब तक बाणसागर नहर से 37 शवों को बाहर निकाला गया है।’’

उन्होंने कहा कि बस को भी नहर से बाहर निकाल लिया गया है और इसमें अब एक भी शव नहीं है।

कितने यात्री अब भी लापता हैं, इस बारे में पूछे जाने पर कुमावत ने कहा, ‘‘इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है।’’

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद सात लोग तैरकर सुरक्षित नदी से बाहर आ गये हैं। बचाव अभियान अब भी जारी है।

इसी बीच, संभागीय आयुक्त (रीवा) राजेश जैन ने मीडिया को बताया, ‘‘मृतकों में 16 महिलाएं, 20 पुरूष एवं एक बच्चा शामिल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक माना जा रहा है कि बस में कुल 44 लोग सवार थे, जिनमें से सात लोग तैरकर सुरक्षित नहर से बाहर आ गये और 37 की मौत हो गई।’’

जैन ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और बाद में उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ और नहर में करीब 25 फुट पानी था।

जैन ने बताया, ‘’घटना के संबंध में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गये हैं।’’

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सीधी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर मैं लगातार प्रशासन और राहत कार्य में जुटे लोगों के संपर्क में हूं। मन बहुत व्यथित है।’’

उन्होंने कहा कि बचाव कार्य लगातार जारी है। जिलाधिकारी, आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।

चौहान ने कहा कि राज्य के मंत्री तुलसीराम सिलावट और रामखेलावन पटेल तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त यह बस सीधी से सतना जा रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘इस दुर्घटना में हमारे जो भाई-बहन नहीं रहे, उनके परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल दी जाएगी। मेरी अपील है कि सभी धैर्य रखें।’’

चौहान ने कहा, ‘‘नहर के जलस्तर को कम करने के लिए बाणसागर की ओर से आने वाले पानी को भी रोक दिया गया है।’’

इससे पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘प्रदेश में सीधी से सतना जा रही बस के नहर में गिर जाने की दुखद ख़बर सामने आयी है। कई यात्रियों के हताहत होने की जानकारी सामने आयी है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि तत्काल राहत कार्य प्रारंभ कर बस में फंसे यात्रियों को बचाने के लिये प्रयास हो। पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाए।’’

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब यह हादसा हुआ तो बस में करीब 50 यात्री सवार थे। यह बस नहर के पानी में पूरी तरह से डूब गई थी और दिखाई भी नहीं दे रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल