लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण के लिये तैयार हुआ बुरुंडी, दुष्प्रभाव होने पर जिम्मेदारी लेने से किया इनकार

By भाषा | Updated: July 29, 2021 15:50 IST

Open in App

नैरोबी, 29 जुलाई (एपी) बुरुंडी सरकार ने कहा है कि वह अब से कोविड-19 टीके स्वीकार करेगी। इसके साथ ही बुरुंडी उन देशों में शुमार हो गया है, जिन्होंने काफी देर से ही सही, टीकाकरण करने का फैसला लिया है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार टीका लगने से हो सकने वाले दुष्प्रभावों की जिम्मेदारी नहीं लेगी।

स्वास्थ्य मंत्री टी एनडीकुमाना ने बुधवार को कहा कि विश्व बैंक के सहयोग से टीके लाए जाएंगे। हालांकि तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पूर्वी अफ्रीका के इस देश को कब और कितनी खुराकें प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने कहा, ''जिन्हें जरूरत होगी, उन्हें टीके लगाए जाएंगे। सरकार टीकों का भंडारण करेगी, लेकिन वह किसी दुष्प्रभाव के लिये जिम्मेदार नहीं होगी।''

बुरुंडी की इस घोषणा के साथ-साथ पड़ोसी देश तंजानिया ने भी बुधवार को टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की। इससे पहले तंजानिया के पूर्व राष्ट्रपति जॉन मागुफुली तो महामारी को ही खारिज कर चुके थे। मार्च में उनका निधन हो गया, जिसके बाद देश की कमान उपराष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन के हाथ में आ गई थी। कोविड-19 को लेकर उनके विचार मागुफुली से उलट हैं।

बुरुंडी के राष्ट्रपति पियरे एनकुरुनजीजा की पिछले साल मौत हो गई थी। महामारी को हल्के में लेने के लिये उनकी भी आलोचना हुई थी। उनके उत्तराधिकारी राष्ट्रपति एवारिस्ते एनडाइशिमिए ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि 1 करोड़ 10 लाख से अधिक आबादी वाले इस देश को अभी कोविड-19 टीकों की जरूरत नहीं है।

अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं बचाव केन्द्र के अनुसार बुरुंडी में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 6,700 मामले सामने आ चुके हैं। बुरुंडी के बाद इरिट्रिया अफ्रीका का एकमात्र देश बचा है, जिसने अब तक टीकों को स्वीकार नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला