लाइव न्यूज़ :

Burkina Faso people killed News: कत्लेआम!, 200 लोगों को भूना और काटा, अस्पताल में दर्द से कराह रहे 140 लोग, अल कायदा से जुड़े आतंकी समूह जेएनआईएम की करतूत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 28, 2024 15:04 IST

Burkina Faso people killed News: मध्य बुर्किना फासो के एक गांव में अल-कायदा से जुड़े आतंकवादियों द्वारा सप्ताहांत में किए गए हमले किए।

Open in App
ठळक मुद्देBurkina Faso people killed News:  बुर्किना फासो में इस वर्ष हुए सबसे घातक हमलों में से एक बताया जा रहा है।Burkina Faso people killed News: हमले से जुड़े वीडियो में कम से कम 200 शवों की गिनती की गई है।Burkina Faso people killed News: अल-कायदा ने एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली।

Burkina Faso people killed News: मध्य बुर्किना फासो में आतंकवादी समूह ने कत्लेआम मचा दिया। हमले में नागरिकों और सशस्त्र कर्मियों सहित कम से कम 200 लोग मारे गए और 140 लोगों के घायल होने की सूचना मिली। अल-कायदा से जुड़े आतंकवादी समूह, जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यह घटना रणनीतिक शहर काया से 40 किमी उत्तर में स्थित बार्सालोघो में हुई। आतंकवादियों ने उन लोगों के एक समूह पर गोलीबारी शुरू कर दी जो सुरक्षा चौकियों की सुरक्षा के लिए बनाई गई खाइयाँ खोद रहे थे।

मध्य बुर्किना फासो के एक गांव में अल-कायदा से जुड़े आतंकवादियों द्वारा सप्ताहांत में किए गए हमले किए। एक विशेषज्ञ ने हमले से जुड़े वीडियो के विश्लेषण के बाद यह जानकारी दी। इस हमले को संघर्षग्रस्त बुर्किना फासो में इस वर्ष हुए सबसे घातक हमलों में से एक बताया जा रहा है।

सुरक्षा थिंक टैंक ‘सौफान सेंटर’ के वरिष्ठ अनुसंधान ‘फेलो’ वसीम नस्र ने बताया कि राजधानी औगाडौगू से 80 किलोमीटर दूर बार्सालोघो कम्यून के ग्रामीण सुरक्षा चौकियों और गांवों की रक्षा के लिए बनाई जा रही खाइयों की खुदाई के काम में सुरक्षा बलों की शनिवार को मदद कर रहे थे। नस्र के अनुसार, इस दौरान अल-कायदा से जुड़े जमात नुसरत अल-इस्लाम अल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) समूह के आतंकवादियों ने गांव में गोलीबारी शुरू कर दी। अल-कायदा ने रविवार को एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली।

उसने काया शहर के बार्सालोघो में ‘‘एक सैन्य चौकी पर पूर्ण नियंत्रण’’ हासिल करने का दावा किया। काया रणनीतिक लिहाज से अहम शहर है, जहां सुरक्षा बलों और औगाडौगू पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे आतंकी संगठनों के बीच कई मुठभेड़ हो चुकी हैं। नस्र ने बताया कि हमले से जुड़े वीडियो में कम से कम 200 शवों की गिनती की गई है।

इन वीडियो में गोलीबारी की आवाज के बीच खाइयों और फावड़ों के पास पड़ा शवों का ढेर दिखाई दे रहा है। बुर्किना फासो के सुरक्षा मंत्री महामदौ सना ने रविवार को कहा कि सरकार ने हमले का करारा जवाब दिया। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों की वास्तविक संख्या नहीं बताई।

लेकिन कहा कि मृतकों में सैनिक और नागरिक शामिल हैं। सना ने कहा, ‘‘हम इस क्षेत्र में ऐसी बर्बरता स्वीकार नहीं करेंगे। सरकार ने सभी प्रभावित लोगों को चिकित्सा एवं अन्य मानवीय सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। अधिकारी लोगों के जीवन की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रअमेरिकाआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा