लाइव न्यूज़ :

बुल्गारिया की वायु सेना का मिग-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट लापता

By भाषा | Updated: June 9, 2021 17:05 IST

Open in App

सोफिया, नौ जून (एपी) बुल्गारिया की वायु सेना का एक मिग-29 लड़ाकू विमान सैन्य अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद काला सागर में गिर गया। दुर्घटनाग्रस्त विमान का पायलट लापता बताया जा रहा है। बुल्गारिया के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

वक्तव्य के मुताबिक सैन्य अभ्यास के दौरान स्थानीय समयानुसार रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर लड़ाकू विमान रडार की पहुंच से बाहर चला गया। लापता पायलट का पता लगाने के लिए तुरंत तलाश अभियान शुरू कर दिया गया जोकि अब भी जारी है, लेकिन पायलट के बारे में अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है।

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन सेना ने शाबला 2021 सैन्य अभ्यास को स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि बुल्गारिया की सेना के दो मिग-29 लड़ाकू विमान क्रमश: 1994 और 2012 में भी दुर्घटनाग्रस्त हुए थे।

बुल्गारिया ने 2004 में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो में शामिल होने के बाद अपनी सेना के बेड़े में शामिल मिग-29 लड़ाकू विमानों को हटाने की कोशिश की थी, लेकिन वित्तीय समस्याओं के कारण वह ऐसा नहीं कर पाया था।

बुल्गारिया ने नाटो के मानकों के अनुरूप अपनी वायु सेना को तैयार करने के प्रयासों के तहत अमेरिका स्थित फर्म लॉकहीड मार्टिन से आठ एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 2019 में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। बुल्गारिया को एफ-16 विमानों की आपूर्ति 2023 से शुरू होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल