लाइव न्यूज़ :

ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता ‘संरक्षकता‘ छोड़ने को राज़ी, गायिका के वकील ने बड़ी जीत बताया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 16:30 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 13 अगस्त पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता जैमी स्पीयर्स ने गायिका के ‘कंजरवेटरशिप’ (संरक्षण व्यवस्था) से हटने का निर्णय लिया है। गायिका के जीवन और धन को 2008 से ही उनके पिता नियंत्रित कर रहे हैं।

बेटी का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण जैमी स्पीयर्स ने 2008 में अदालत में याचिका डाली थी, जिसके बाद अदालत ने ‘कंजरवेटरशिप’ की व्यवस्था दी। 'डेडलाइन' की खबर के मुताबिक जैमी स्पीयर्स ने लॉस एंजिलिस सुपीरियर कोर्ट में बृहस्पतिवार को अपनी प्रतिक्रिया दाखिल कर इस व्यवस्था से हटने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि हस्तांतरण की प्रक्रिया में वह अदालत की मदद करेंगे लेकिन उन्होंने इसकी कोई समयसीमा नहीं बताई। अदालत में दाखिल जवाब में कहा गया कि जैमी आलोचकों के निशाने पर हैं लेकिन उनका मानना है कि ‘कंजरवेटरशिप’ व्यवस्था को लेकर यह लड़ाई गायिका के हित में है। वहीं जवाब में यह भी कहा गया कि जैमी स्पीयर्स के तत्काल निलंबन को उचित ठहराने की कोई परिस्थितियां नहीं थी।

पॉप स्टार के वकील मैथ्यू रोसेनगार्ट ने कहा कि जैमी स्पीयर्स के ‘कंजरवेटरशिप’ से हटने का निर्णय गायिका के लिए बड़ी जीत है। हाल ही में गायिका के वकील ने उनके पिता पर करोड़ों रुपये की संपत्ति को ‘इधर-उधर’ करने का आरोप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब