लाइव न्यूज़ :

British Prime Minister: ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बनेंगी लिज ट्रस, ऋषि सुनक को हराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 5, 2022 18:29 IST

British Prime Minister: ब्रिटिश विदेश सचिव लिज ट्रस ने पूर्व चांसलर ऋषि सुनक को हराया। सैंतालीस वर्षीय लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देनए नेता का चुनाव करने के लिए ऑनलाइन और डाक द्वारा मतदान किया है। लिज ट्रस ने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया। सैंतालीस वर्षीय लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनेंगी।

लंदनः विदेश मंत्री लिज ट्रस को ब्रिटेन की सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी का नेता चुन लिया गया है। भारतवंशी पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक को हराने के साथ अब वह ब्रिटेन की अगली प्रधानमंत्री होंगी। कंजरवेटिव पार्टी ने इसकी घोषणा की।  प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। 

कंजरवेटिव पार्टी के बैकबेंच सांसदों की 1922 समिति के अध्यक्ष और पार्टी के नेतृत्व संबंधी चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी सर ग्राहम ब्रैडी ने ट्रस (47) की जीत की घोषणा की। उनका पीएम बनना तय है, क्योंकि उनकी पार्टी के पास बहुमत है। भावी पीएम लिज ट्रस को 81,326 वोट और सुनक को 60,399 वोट मिले सुनक 20927 वोट से चुनाव हार गए।

मतपत्रों के जरिए मतदान में दूसरे स्थान पर आने वालीं विदेश मंत्री ट्रस (47) ने दौड़ में शुरुआत से ही अपना दबदबा कायम रखा है। सैंतालीस वर्षीय लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधान मंत्री बनेंगी। कंजरवेटिव सदस्यों के पोस्टल बैलेट के जरिए सुनक को हराया। बोरिस जॉनसन ने  7 जुलाई को पद छोड़ दिया था। ट्रस ने पिछले साल अक्टूबर में भारत की दो दिवसीय यात्रा की थी।

ट्रस मौजूदा प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। मार्गरेट थैचर और टेरीजा मे के बाद ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी। ट्रस को विजेता घोषित करने के साथ कंजरवेटिव पार्टी में नेतृत्व पद के लिए मुकाबले को लेकर कई सप्ताह से जारी अभियान समाप्त हो गया।

अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने भारत के साथ साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया छा। ट्रस ने जोर देकर कहा कि दोनों देशों को भविष्य के लिए निर्धारित योजनाओं पर मिलकर काम करना चाहिए। भारत-ब्रिटेन के भविष्य के संबंधों के लिए रोडमैप 2030 को पिछले साल मई में दोनों देशों के बीच एक आभासी शिखर सम्मेलन के दौरान लॉन्च किया गया था। 

पार्टी के सदस्यों ने अपने नए नेता का चुनाव करने के लिए ऑनलाइन और डाक द्वारा मतदान किया है। ट्रस ने अपने अभियान में देश के समक्ष मौजूदा वित्तीय स्थिति से निपटने के लिए तत्काल कर कटौती का संकल्प जताया, इसके विपरीत सुनक का दृष्टिकोण बढ़ती महंगाई से निपटने पर ध्यान केंद्रित करने तथा संकट के लिए मदद की पेशकश करने के साथ लक्षित उपायों की पेशकश करना है।

टॅग्स :ब्रिटेनबोरिस जॉनसनRishi Sunakलिज ट्रसइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल