लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा मे के खिलाफ गिरा अविश्वास प्रस्ताव, 325 सांसदों ने किया सरकार का समर्थन

By भाषा | Updated: January 17, 2019 12:23 IST

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे को करारी हार देते हुए ब्रिटिश सांसदों के बहुमत ने यूरोपीय संघ से हटने के उनके करार को नकार दिया था। इसके साथ ही विरोधी लेबर पार्टी ने मे की सरकार के खिलाफ अविश्वास पत्र लाने की घोषणा कर दी थी।

Open in App

मुश्किलों में घिरीं ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा मे के खिलाफ बुधवार को संसद में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। इससे एक दिन पहले यूरोपीय संघ के साथ ब्रेक्जिट समझौते को लेकर संसद में उनकी ऐतिहासिक हार हुई थी। 325 सांसदों ने उनकी सरकार का समर्थन किया जबकि 306 सांसदों ने संसद में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे को करारी हार देते हुए ब्रिटिश सांसदों के बहुमत ने यूरोपीय संघ से हटने के उनके करार को नकार दिया था। इसके साथ ही विरोधी लेबर पार्टी ने मे की सरकार के खिलाफ अविश्वास पत्र लाने की घोषणा कर दी थी। इससे ब्रिटेन के ईयू से बाहर जाने का मार्ग और जटिल हो गया था। 

मंगलवार को मे का करार 'हाउस ऑफ कामन्स' में 202 के मुकाबले 432 मतों से गिर गया था। उनके पक्ष और विरोध के बीच का 230 मतों का यह अंतराल आधुनिक इतिहास में किसी भी ब्रितानवी प्रधानमंत्री की सबसे करारी हार थी। इस हार के कुछ ही मिनटों बाद विपक्षी लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन ने घोषणा की कि उनकी पार्टी मे की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।

गौरतलब है कि ब्रिटेन 1973 में 28 सदस्यीय यूरोपीय संघ का सदस्य बना था। उसे 29 मार्च को ईयू से अलग होना है। ईयू से अलग होने की तारीख आने में केवल दो महीने बचे हैं, लेकिन ब्रिटेन अभी तक यह निर्णय नहीं ले पाया है कि उसे क्या करना है।

टॅग्स :ब्रिटिश पार्लियामेंटब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट