लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश पुलिस यौन उत्पीड़न मामले में राजकुमार एंड्रयू के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी

By भाषा | Updated: October 11, 2021 16:18 IST

Open in App

लंदन, 11 अक्टूबर ब्रिटिश पुलिस ने घोषणा की है कि वह राजकुमार एंड्रयू के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले कोई कार्रवाई नहीं करेगी। एंड्रयू ने नाबालिग लड़की की तस्करी और यौन उत्पीड़न के आरोपी जेफरी एपस्टीन के साथ मित्रता के कारण खुद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को कई बार खारिज किया है।

एक लड़की का दावा है कि 2001 में लंदन में एंड्रयू के साथ यौन संबंध बनाने के लिए एपस्टीन द्वारा उसकी तस्करी की गई थी और समय वह 17 वर्ष की थीं और अमेरिकी कानून के तहत नाबालिग थीं। इस मामले में एंड्रयू के खिलाफ न्यूयॉर्क में मुकदमा चल रहा है।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के दूसरे बेटे एंड्रयू ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने 2019 के एक साक्षात्कार में ‘बीबीसी’ को बताया था कि उन्होंने लड़की का कभी भी यौन उत्पीड़न नहीं किया। उन्होंने कहा कि ‘‘ऐसा कभी नहीं हुआ।’’

अगस्त में, लंदन के मेट्रोपॉलिटन पुलिस बल ने दिवंगत यौन अपराधी एपस्टीन से जुड़े आरोपों की समीक्षा शुरू की। पुलिस प्रमुख क्रेसिडा डिक ने उस समय कहा था कि ‘‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।’’

रविवार देर रात एक बयान में, बल ने कहा कि इसकी ‘‘समीक्षा समाप्त हो गई है और हम आगे कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।’’ बल ने कहा कि वह आरोपों पर कोई कार्रवाई नहीं करेगा।

गौरतलब है कि एपस्टीन ने अगस्त 2019 में न्यूयार्क के एक संघीय हिरासत केन्द्र में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल