लाइव न्यूज़ :

ब्रेक्जिट में देरी के समर्थन में ब्रिटिश सांसदों ने किया मतदान, आज 'हाउस ऑफ लॉर्ड्स' लेगा फैसला

By भाषा | Updated: April 4, 2019 09:52 IST

क्जिट का समय नजदीक आने के मद्देनजर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन को बुधवार को वार्ता के लिए आमंत्रित किया ताकि कोई ऐसा समझौता किया जा सके जिससे यूरोपीय संघ से बिना किसी समझौते से बाहर निकलने की स्थिति से बचा जा सके।

Open in App

लंदन, चार अप्रैल: बिना किसी समझौत के ब्रिटेन के 12 अप्रैल को यूरोपीय यूनियन से बाहर होने से बचने के लिए सांसदों ने ब्रेक्जिट में देरी के समर्थन में मतदान किया जिसके बाद ब्रिटेन की सरकार और मुख्य विपक्षी दल संकट टालने के लिए गुरुवार को वार्ता करेंगे। ब्रेक्जिट का समय नजदीक आने के मद्देनजर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन को बुधवार को वार्ता के लिए आमंत्रित किया ताकि कोई ऐसा समझौता किया जा सके जिससे यूरोपीय संघ से बिना किसी समझौते से बाहर निकलने की स्थिति से बचा जा सके। इस वार्ता के लिए दोनों पक्ष बृहस्पतिवार को पुन: बैठक करेंगे।

संसद मे के 27 अन्य ईयू देशों के साथ ब्रेक्जिट समझौते को तीन बार खारिज कर चुकी है और ब्रसेल्स में सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है क्योंकि ब्रेक्जिट की समय सीमा निकट आ रही है और कोई समझौता होता दिखाई नहीं दे रहा। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को कहा कि वह 10 अप्रैल को ब्रसेल्स में ईयू नेताओं के शिखर सम्मेलन में ब्रेक्जिट के लिए थोड़ा और समय मांगेंगी। ब्रिटेन के बिना किसी समझौते के ईयू से बाहर होने से बचने के लिए संसद ने बुधवार को एक मसौदा प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया जिसके तहत सरकार को ब्रेक्जिट के लिए 12 अप्रैल के बाद थोड़ा और समय दिए जाने की मांग करनी होगी।

इस प्रस्ताव को हाउस ऑफ कॉमन्स में 312 के मुकाबले 313 मतों से पारित किया गया। यह विधेयक अंतिम मंजूरी के लिए बृहस्पतिवार को अब हाउस ऑफ लॉर्ड्स में जाएगा। सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम निराश हैं कि सांसदों ने इस विधेयक को समर्थन देना चुना। प्रधानमंत्री ने पहले की एक स्पष्ट प्रक्रिया बनाई है जिसके जरिए समझौते के साथ यूरोपीय संघ से बाहर निकला जा सकता है और हम पहले भी और समय मांग चुके हैं।’’ इस बीच मे ने कोर्बिन के साथ बुधवार को हुई वार्ता को ‘‘रचनात्मक’’ बताया। मे के डाउनिंग स्ट्रीट कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि दोनों पक्षों ने ‘‘ब्रेक्जिट को लेकर मौजूदा अनिश्चितता को समाप्त करने के लिए लचीलापन और प्रतिबद्धता दिखाई।’’

टॅग्स :ब्रेक्जिटब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल