लाइव न्यूज़ :

ब्रेक्जिट पर पीएम टेरीजा करेंगी एक आखिरी कोशिश, संसद में तीसरी बार वोटिंग का प्रस्ताव

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 14, 2019 09:20 IST

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे यूरोपीय संघ से देश के अलग होने के समझौते को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है।हाउस ऑफ कॉमन्स ने जनवरी में समझौते को नकार दिया था। इसके बाद 12 मार्च को भी टेरीजा को मुंह की खानी पड़ी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद में 20 मार्च को ब्रेक्जिट समझौते पर तीसरी बार वोटिंग का प्रस्ताव रखा गया है।संसद में प्रस्ताव खारिज होता है तो वे यूरोपीय संघ से थोड़ी मोहलत देने की मांग करेंगे।इससे पहले दो बार टेरीजा मे को संसद में मुंह की खानी पड़ी थी।

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे की सरकार ने ब्रेक्जिट समझौते पर एक आखिरी कोशिश करने का फैसला किया। सरकार ने कहा है कि संसद में 20 मार्च को तीसरी बार वोटिंग का प्रस्ताव रखा गया है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार वोटिंग का प्रस्ताव रखते हुए सरकार ने कहा कि इसबार भी संसद में प्रस्ताव खारिज होता है तो वे यूरोपीय संघ से थोड़ी मोहलत देने की मांग करेंगे।

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे यूरोपीय संघ से देश के अलग होने के समझौते को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है।हाउस ऑफ कॉमन्स ने जनवरी में समझौते को नकार दिया था। सांसदों को आयरलैंड की सीमा के लिए व्यवस्था को लेकर चिंताएं थीं। यूरोपीय संघ से छूट हासिल करने के मकसद से ‘‘तकनीकी’’ बातचीत सप्ताहांत में गतिरोध तोड़ने में नाकाम रही थी।

ब्रेक्जिट मसले पर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे को मंगलवार को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी थी। ब्रेक्जिट समझौते पर पीएम टेरीजा के संशोधित मसौदे को ब्रिटेन की संसद ने वोटों के बड़े अंतर से खारिज कर दिया। इससे पहले जनवरी में भी टेरीजा मे ऐसी कोशिशें कर चुकी हैं। अब 20 मार्च को एक आखिरी प्रयास करना चाहती हैं।

गौरतलब है कि ब्रिटेन को 29 मार्च को यूरोपीय संघ से अलग होना है। मंगलवार को संशोधित मसौदे के खारिज किए जाने के बाद पीएम ने कहा कि अब सांसद बुधवार को वोट देंगे कि बिना समझौते के 29 मार्च को यूरोपीय संघ को छोड़ा जाए अथवा नहीं।

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने सोमवार को कहा था कि वह संसद में महत्वपूर्ण मतदान की पूर्व संध्या पर ब्रेक्जिट सौदे पर यूरोपीय संघ के साथ 'कानूनी रूप से बाध्यकारी बदलावों' पर सहमत हो गयी हैं। मे ने स्ट्रासबर्ग में यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात के बाद देर रात यह घोषणा की थी। यूरोपीय संघ के प्रमुख जीन-क्लाउड जुंकर ने चेतावनी दी थी कि बहुत कुछ दांव पर लगा है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल