लाइव न्यूज़ :

भारत के रास्ते लाए गए मादक पदार्थों की खेप को ब्रिटेन के सीमा बल ने जब्त किया

By भाषा | Updated: November 10, 2020 22:46 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 10 नवंबर नाइजीरिया से भेजी गई मादक पदार्थ 'कोकीन' की खेप और हजारों नशे की अवैध गोलियों को भारत से होते हुए ब्रिटेन भेजने के दौरान ब्रिटिश सीमा बल ने हाल के दिनों में जब्त किया है। बल ने मंगलवार को लंदन में इन जब्त मादक पदार्थों को लेकर इस बात की पुष्टि की।

सीमा बल ने कहा कि करीब एक महीने लंबे चले अभियान ''थंडर'' के दौरान इसके अधिकारियों ने बंदरगाहों एवं हवाईअड्डों पर 178 जब्ती कार्रवाई की जिसमें लुप्तप्राय प्रजातियों के व्यापार संरक्षण के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित हजारों उत्पादों को भी बरामद किया गया।

ऐसे उत्पादों में हाथी के दांत और सांप की खालों के उत्पाद भी शामिल हैं। ऐसे उत्पादों के अलावा बल ने अभियान के दौरान हेरोइन, कोकीन, गांजा और सिगरेट के साथ ही भारत के रास्ते नाइजीरिया से भेजी गई 500 ग्राम कोकीन भी जब्त की है। इसके अलावा, भारत से ब्रिटेन भेजी गई सिल्डेनाफिल की 1,74,400 गोलियां भी जब्त की गई हैं।

सीमा बल के मुताबिक, यह अभियान 14 सितंबर से 11 अक्टूबर के बीच चलाया गया और इस दौरान 1.3 टन हाथी दांत के अलावा 1,400 जिंदा कछुए और 1,800 सरीसृप आदि भी बरामद किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा