लाइव न्यूज़ :

गांधी की भावना के अनुरूप ब्रिटेन ने वृद्धाश्रमों में रहने वालों का टीकाकरण किया

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:15 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, एक फरवरी समाज के कमजोर तबके की रक्षा करने के गांधी के सिद्धांतों को अपनाते हुए ब्रिटेन में स्वास्थ्यकर्मियों ने वृद्धाश्रमों में रहने वालों और कर्मचारियों के कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण का अपना लक्ष्य पूरा कर लिया है।

वृद्धाश्रमों के हितों की नुमाइंदगी करने वाली देश की राष्ट्रीय एसोसिएशन ‘नर्सिंग होम एसोसिएशन’ के कार्यकारी अध्यक्ष इयान टर्नर ने सरकार पोषित राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के साथ ही वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं का आभार जताया, जिनकी बदौलत सबसे ज्यादा खतरे का सामना कर रही आबादी का टीकाकरण किया गया।

देश में कोविड-19 से बचाव के लिए चरणबद्ध तरीके से चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि महात्मा गांधी ने कहा था किसी भी समाज के व्यवहार का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि वह अपने कमजोर तबके के साथ कैसा व्यवहार करता है और महामारी ने इस सवाल को फिर से रेखांकित किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बुजुर्ग लोगों के केयर होम के सभी निवासियों, उनके परिवारों और महामारी के दौरान मदद करने वाले सभी लोगों की ओर से मैं टीकाकरण अभियान में शामिल लोगों का आभार प्रकट करता हूं।’’

टर्नर ने कहा, ‘‘वैज्ञानिक से लेकर शोधकर्ता, तथा परीक्षण में हिस्सा लेने वालों, नियामकों और टीका निर्माताओं का भी हम शुक्रिया अदा करते हैं।’’

एनएचएस ने कहा कि 10,000 से ज्यादा वृद्धाश्रमों में रहने वालों का नर्स, एनएचएस के कर्मियों ने टीकाकरण किया।

ब्रिटेन सरकार ने वृद्धाश्रमों में रहने वाले 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के टीकाकरण का कार्यक्रम 15 फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 587 लोगों की मौत होने से अब तक कुल 106,158 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण रोकने के लिए देश में कई तरह की पाबंदी लागू है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब