लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेनः प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन शाही परिवार की सदस्यता छोड़ेंगे, नहीं करेंगे 'रॉयल हाईनेस' का इस्तेमाल

By भाषा | Updated: January 19, 2020 05:58 IST

Open in App
ठळक मुद्देवे केवल ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी और डचेस ऑफ ससेक्स मेगन के रूप में जाने जाएंगेवे दोनों ‘‘हिज रॉयल हाइनेस’’ और ‘‘हर रॉयल हाइनेस’’ की उपाधि का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे

ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस ने बताया कि राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन शनिवार को हुए समझौते के अनुसार शाही परिवार की वरिष्ठ सदस्यता छोड़ने के बाद शाही उपाधि “रायल हाइनेस” और सार्वजनिक कोष का इस्तेमाल नहीं करेंगे। बाकिंघम पैलेस के मुताबिक इस साल वंसत ऋतु में नयी व्यवस्था लागू होने के बाद हैरी और मेगन के शाही परिवार का सक्रिय सदस्य का दर्जा भी खत्म हो जाएगा।

वे केवल ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी और डचेस ऑफ ससेक्स मेगन के रूप में जाने जाएंगे और वे दोनों ‘‘हिज रॉयल हाइनेस’’ और ‘‘हर रॉयल हाइनेस’’ की उपाधि का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। हालांकि हैरी राजकुमार और ब्रिटिश शाही गद्दी के छठे वारिस बने रहेंगे।

राजप्रसाद ने बताया कि दंपति विंडसर कैसल स्थित घर की मरम्मत पर खर्च हुए करदाताओं के 24 लाख पाउंड की राशि वापस करेंगे। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उन्हें खुशी है कि “हमने साथ मिलकर अपने पोते और उनके परिवार के लिए सृजनात्मक और सहयोगात्मक रास्ता तलाश कर लिया। हैरी, मेगन और अर्ची हमेशा मेरे परिवार को प्रिय सदस्य रहेंगे।”

टॅग्स :ब्रिटेनप्रिंस हैरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल