लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन: प्रधानमंत्री पद के दावेदार बोरिस जॉनसन महिला मित्र के साथ विवाद में उलझे

By भाषा | Updated: June 22, 2019 20:57 IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे बोरिस जॉनसन शनिवार को नकारात्मक सुर्खियों को लेकर चर्चा में रहे जहां लंदन में उनकी महिला मित्र के साथ हुए झगड़े की पुलिस में शिकायत की गई है।

Open in App

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे बोरिस जॉनसन शनिवार को नकारात्मक सुर्खियों को लेकर चर्चा में रहे जहां लंदन में उनकी महिला मित्र के साथ हुए झगड़े की पुलिस में शिकायत की गई है। टेरेसा मे की जगह कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व की दौड़ में ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट की तरफ से मिल रही कड़ी टक्कर का सामना कर रहे जॉनसन के पड़ोसियों के अनुसार शुक्रवार को ऐसा लगा कि उनके और उनकी महिला मित्र के बीच चिल्लाने की होड़ लगी हो।

मेट्रोपोलिटन पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “फोन करने वाला व्यक्ति पड़ोसी महिला के ठीक-ठाक होने को लेकर चिंतित था। पुलिस वहां पहुंची और पते पर मौजूद सभी लोगों से बात की। वे सभी सुरक्षित एवं कुशल-मंगल थे।” प्रवक्ता ने कहा, “अधिकारियों को अपराध या चिंता करने लायक कोई बात नहीं दिखी और पुलिस कार्रवाई करने जैसा कुछ नहीं था।”

‘द गार्जियन’ की खबर के अनुसार, पड़ोसी ने खबर दी थी कि उसने जॉनसन के आवास से चीखने, चिल्लाने और उठा-पटक की आवाज सुनी। पड़ोसियों द्वारा अपने मकान से की गई रिकॉर्डिंग में जॉनसन मकान से निकलने से इनकार करते हुए और महिला को अपना लैपटॉप छोड़ने को कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। साइमंड्स कथित तौर पर यह कहते हुए सुनी गईं कि टोरी के सांसद जॉनसन ने रेड वाइन से एक सोफा खराब कर दिया : “तुमको किसी चीज से फर्क नहीं पड़ता क्योंकि तुम बिगड़ैल हो। तुम्हें पैसों या किसी चीज की कोई चिंता नहीं है।”

जॉनसन के प्रवक्ता ने इन खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया लेकिन यह पूर्व कैबिनेट मंत्री के रंगीन निजी जीवन में बहुत ज्यादा ताक-झांक तक जा सकती है। टोरी पार्टी की संचार प्रमुख साइमंड्स के साथ उनका प्रेम संबंध पिछले साल सामने आया था जिसके बाद उनकी भारतीय मूल की पत्नी मरीना व्हीलर ने तलाक की अर्जी दी थी।

लंदन के 2008 से 2016 तक मेयर रहने के दौरान जॉनसन ने खुद को “भारत का दामाद” बताने के लिए अपनी पत्नी के भारतीय मूल का होने का कई बार जिक्र किया था। यह जोड़ा शादी के 25 साल बाद अलग होने की प्रक्रिया से गुजर रहा है। जॉनसन और व्हीलर के चार बच्चे हैं। जॉनसन कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनाए जाने के लिए सांसदों की पहली पसंद बने हुए हैं।

टॅग्स :ब्रिटेनब्रिटिश पार्लियामेंटइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट