लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने जो लोमास को नए राष्ट्रमंडल दूत के रूप में नामित किया

By भाषा | Updated: September 6, 2021 19:50 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, छह सितंबर ब्रिटिश राजनयिक जो लोमास अगले महीने से ब्रिटेन के नए राष्ट्रमंडल दूत के रूप में कार्यभार संभालेंगे। सरकार ने सोमवार को यह घोषणा की।

राष्ट्रमंडल भारत सहित 54 सदस्य देशों से बना एक राजनीतिक संघ है, जिसका मुख्यालय लंदन में है।

ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि लोमास राष्ट्रमंडल देशों के 2.4 अरब लोगों के लिए ‘निष्पक्ष, सुरक्षित, अधिक संपन्न और समृद्ध भविष्य’ बनाने के लिए ब्रिटेन के कार्यों का नेतृत्व करेंगे।

50 वर्षीय लोमास हाल ही में रवांडा गणराज्य में ब्रिटेन के उच्चायुक्त और नामीबिया गणराज्य में देश के पूर्व उच्चायुक्त रह चुके हैं। वह एक अक्टूबर को फिलीप परहम से पदभार ग्रहण करेंगे।

विम्बल्डन के सांसद एवं एफसीडीओ के दक्षिण एशिया मामलों के मंत्री तारिक अहमद ने जो लोमास की नियुक्ति की घोषणा की है।

उन्होंने कहा, ‘‘जो इस महत्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए असाधारण रूप से योग्य हैं और मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि हम राष्ट्रों के इस अद्वितीय परिवार के लिए ब्रिटेन की प्रतिबद्धता को कायम रखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल