लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने कोविड-19 अलर्ट का स्तर चार से तीन किया

By भाषा | Updated: May 10, 2021 19:58 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 10 मई ब्रिटेन के स्वास्थ्य प्रमुख देश का कोविड-19 अलर्ट स्तर चार से तीन करने में सोमवार को सहमत हो गए जिससे संकेत मिलता है कि कोरोना वायरस संचरण अब ‘ तेज़ी से नहीं बढ़’ रहा है बल्कि इसका ‘सामान्य प्रसार’ है।

वायरस की रोकथाम के लिए जरूरी लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के स्तर का पता लगाने के लिए पिछले साल पांच स्तरीय अलर्ट व्यवस्था लाई गई थी।

ब्रिटेन लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील दे रहा है और प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अगले सोमवार से भीड़ जुटने पर लगी और रोकों को हटाने का ऐलान करने की तैयारी में हैं। इस बीच ब्रिटेन के सभी चार क्षेत्रों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अलर्ट स्तर में बदलाव पर सहमत हुए हैं।

उन्होंने संयुक्त बयान में कहा कि ज्वाइंट बायोसिक्यूरिटी सेंटर की सलाह और हालिया आंकड़ों की रोशनी में ब्रिटेन के चिकित्सा अधिकारी और एनएचएस (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा), इंग्लैंड राष्ट्रीय चिकित्सा निदेशक इस बात पर सहमत हुए हैं कि ब्रिटेन के अलर्ट स्तर को चार स्तर से हटाकर तीन स्तर पर कर दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “ सामाजिक दूरी में ब्रिटेन के लोगों के प्रयासों की वजह से और टीकाकरण कार्यक्रम के प्रभाव की वजह से मामलों की संख्या, मौत और कोविड अस्पताल पर दबाव लगातार कम हो रहा है।”

उन्होंने कहा कि कोविड अब भी प्रसार में है और लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं तथा इसे फैल रहा हैं, इसलिए सब को इससे सतर्क रहने की जरूरत है और यह अब भी वैश्विक तौर पर बड़ी महामारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!