लाइव न्यूज़ :

Britain: चीनी प्रतिनिधिमंडल नहीं देख पाएंगे महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार, प्रवेश पर लगाए गए रोक, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: September 17, 2022 12:41 IST

आपको बता दें कि ब्रिटेन में चीन की भारी किरकिरी हुई है। महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चीनी प्रतिनिधिमंडल को इजाजत नहीं मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी प्रतिनिधिमंडल महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार नहीं देख पाएंगे। उनके संसद में प्रवेश और क्वीन के ताबूत को देखने पर रोक लगा दी गई है। इस बीच चीन ने एलान किया है कि महारानी के अंतिम संस्कार पर चीन के उपराष्ट्रपति शामिल होंगे।

लंदन: महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले चीनी प्रतिनिधिमंडल के संसद में प्रवेश और क्वीन के ताबूत को देखने पर रोक लगा दी गई है। यही नहीं ब्रिटेन के कई सांसदों ने चीन को अंतिम संस्कार पर न्योता देने के लिए विरोध जताया है। 

आपको बता दें कि क्वीन एलिजाबेथ के ताबूत को ब्रिटिश सरकार की निगरानी में संसद में रखा गया है। ऐसे में उनका अंतिम संस्कार सोमवार यानी 19 सितंबर को होगा। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि इस रोक के तहत चीनी प्रतिनिधिमंडल को महारानी एलिजाबेथ के ताबूत को देखने नहीं दिया जाएगा। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि हाल में ही शिनजियांग में कथित मानवाधिकारों के हनन की आलोचना करने के लिए चीनी सरकार ने कई ब्रिटिश सांसदों पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

ऐसे में यह कहा जा रहा है कि चीनी सरकार द्वारा इन प्रतिबंधों को लगाने के कारण ही चीनी प्रतिनिधिमंडल को क्वीन एलिजाबेथ के ताबूत देखने पर रोक लगाया गया है। 

महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार शामिल होंगे उपराष्ट्रपति- चीन

चीन ने शनिवार को घोषणा की है कि उपराष्ट्रपति वांग किशान महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष प्रतिनिधि के तौर पर शामिल होंगे। चीन द्वारा प्रतिबंधित किए गए ब्रिटिश सांसदों के एक समूह ने अंतिम संस्कार के लिए चीनी सरकार को आमंत्रित किए जाने पर चिंता व्यक्त की है। 

मामले में एक सांसद ने ‘बीबीसी’ से कहा कि चीन के सुदूर पश्चिमी क्षेत्र शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों से दुर्व्यवहार और मानवाधिकार उल्लंघनों को देखते हुए निमंत्रण रद्द किया जाना चाहिए। 

आपको बता दें कि शी के करीबी वांग सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की सात सदस्यीय शक्तिशाली पोलितब्यूरो स्थायी समिति के 2012 से लेकर 2017 तक सदस्य रहे। उस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई की थी। वांग को 2018 में उपराष्ट्रपति नामित किया गया और वह अक्सर शी की ओर से कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। चीन में उपराष्ट्रपति का पद व्यापक रूप से रस्मी होता है। 

भाषा इन्पुट के साथ

टॅग्स :UKचीनब्रिटेनChinaBritain
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?