लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश संसद को निलंबित करने की चुनौती के मामले को HC ने किया खारिज, अब सुप्रीम कोर्ट में की जाएगी अपील 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 6, 2019 15:46 IST

ब्रिटिश सरकार ने गुरुवार को कहा कि सांसदों को तय समय से पहले चुनाव कराने से संबंधित प्रस्ताव पर एक बार फिर मतदान करने का सोमवार को मौका दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटिश संसद को निलंबित करने के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के फैसले पर एक कानूनी चुनौती को उच्च न्यायालय में खारिज कर दिया गया है। मामले को व्यवसायी जीना मिलर द्वारा लाया गया था, जिन्होंने तर्क दिया था कि सत्ता का गैरकानूनी दुरुपयोग किया गया है।

ब्रिटिश संसद को निलंबित करने के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के फैसले पर एक कानूनी चुनौती को उच्च न्यायालय में खारिज कर दिया गया है। मामले को व्यवसायी जीना मिलर द्वारा लाया गया था, जिन्होंने तर्क दिया था कि सत्ता का गैरकानूनी दुरुपयोग किया गया है। मिलर के मामले को खारिज करते हुए लॉर्ड जस्टिस बर्नेट ने कहा कि वह कानून में महत्वपूर्ण बिंदुओं के कारण तुरंत अपील कर सकती हैं।

इस अपील पर 17 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने की उम्मीद है। वहीं, मिलर ने कहा कि वह फैसले से बहुत निराश हैं। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि यह बिल्कुल महत्वपूर्ण है कि संसद को चलते रहना चाहिए। हमें इस बात की खुशी है कि कि न्यायाधीशों ने हमें सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने की अनुमति दी है, जो हम कर रहे हैं और उन्हें लगता है कि हमारे केस में मैरिट।

बता दें कि बुधवार को एडिनबर्ग के सत्र न्यायालय में सुनी गई एक समान कानूनी चुनौती भी विफल रही थी। इधर, ब्रिटिश सरकार ने गुरुवार को कहा कि सांसदों को तय समय से पहले चुनाव कराने से संबंधित प्रस्ताव पर एक बार फिर मतदान करने का सोमवार को मौका दिया जाएगा। इससे पहले हाउस ऑफ कॉमन्स ने 15 अक्टूबर को मध्यावधि चुनाव कराने की प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की योजना को बुधवार को खारिज कर दिया था। 

शैडो चांसलर जॉन मैकडोनेल ने कहा था कि लेबर पार्टी चुनाव चाहती है लेकिन इसकी प्राथमिकता बिना किसी सौदे के ब्रेक्जिट होने से रोकना है। मध्यावधि चुनाव कराने की अपील के पहले प्रयास को सांसदों द्वारा खारिज किए जाने के एक दिन बाद ब्रिटेन के कैबिनेट मंत्री जैकब रीस मोग ने उन्हें बताया कि वह “समय से पहले संसदीय चुनाव कराने संबंधी प्रस्ताव” पेश करेंगे जिस पर सोमवार की शाम मतदान कराए जाएंगे। 

जॉनसन ब्रेक्जिट के लिए तय समयसीमा 31 अक्टूबर पर कायम रहने के लिए 15 अक्टूबर को चुनाव कराना चाहते हैं। 

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल