लाइव न्यूज़ :

मिस्र में हुए बम विस्फोट में वियतनाम के तीन पर्यटकों और एक गाइड की मौत

By भाषा | Updated: December 29, 2018 12:20 IST

बयान में बताया गया है कि आईईडी गीजा पिरामिड के समीप अल-हराम प्रांत में मारियुतिया स्ट्रीट पर एक दीवार के समीप लगाया गया। बयान के अनुसार, बस में वियतनाम के 14 पर्यटकों समेत कुल 16 लोग सवार थे जिनमें मिस्र का चालक और एक गाइड था।

Open in App

मिस्र में काहिरा के बाहर गीजा पिरामिड के पास बम विस्फोट में वियतनाम के तीन पर्यटकों और उनके गाइड की मौत हो गई।

गाइड मिस्र का ही था।

 यह विस्फोट शुक्रवार को हुआ जब सड़क किनारे रखे बम में धमाके ने उनकी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

मिस्र के सरकारी अभियोजक के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि देसी बम शाम छह बजकर 15 मिनट पर फटा। विस्फोट में मिस्र के बस चालक के साथ वियतनाम के 11 अन्य पर्यटक घायल भी हुए हैं।

बयान में बताया गया है कि आईईडी गीजा पिरामिड के समीप अल-हराम प्रांत में मारियुतिया स्ट्रीट पर एक दीवार के समीप लगाया गया।

बयान के अनुसार, बस में वियतनाम के 14 पर्यटकों समेत कुल 16 लोग सवार थे जिनमें मिस्र का चालक और एक गाइड था।

 सशस्त्र सुरक्षाबलों को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया और उन्होंने इलाके की घेराबंदी कर दी।

प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबाउली ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल चाल पूछा, जहां उन्होंने गाइड की मौत की घोषणा की। 

मदबाउली ने घटना को ‘बढ़ा चढ़ाकर’ पेश ना करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया में कोई देश यह गारंटी नहीं दे सकता कि वह 100 प्रतिशत सुरक्षित है।’’

अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अमेरिका ने एक बयान जारी कर इस हमले की निंदा की है। 

टॅग्स :इजिप्टबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में हुए धमाकों पर सीएम भगवंत मान ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार, कहा- "भाजपा चुनाव के लिए जमीन तैयार कर रही"

भारतPunjab: एक ही दिन में 2 ब्लास्ट; अमृतसर से लेकर जालंधर तक सिलसिलेवार धमाके, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत