लाइव न्यूज़ :

यूनानी द्वीप के निकट प्रवासियों को लेकर जा रही नौका डूबी, एक की मौत, दर्जनों लापता

By भाषा | Updated: December 22, 2021 15:59 IST

Open in App

एथेंस, 22 दिसंबर (एपी) यूनान में फोलेगैंड्रोस द्वीप के तट के पास एक नौका के डूब जाने पर एक प्रवासी की मौत हो गयी, जबकि दर्जनों अन्य के लापता हो जाने की आशंका है। यह जानकारी देश के तटरक्षक बल ने दी।

तटरक्षक बल ने बुधवार को बताया कि तलाशी एवं बचाव अभियान के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। यह अभियान एथेंस के दक्षिणपूर्व में करीब 180 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र में इस नौका के डूब जाने के बाद शुरू किया गया था।

उसने बताया कि 12 लोगों को बचा लिया गया और उन्हें समीप के सनटोरिनी द्वीप पर ले जाया गया। समझा जाता है कि ये लोग इराक के रहने वाले हैं।

हादसे में बचे ज्यादातर लोगों का कहना है कि उस नौका पर कुल 32 लोग लोग सवार थे, हालांकि उनमें से एक ने कहा कि उस पर 50 लोग थे।

तटरक्षक बल ने बताया कि उसकी चार पोत, नौसेना एवं वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर, एक सैन्य परिवहन विमान, पांच जहाज, तीन निजी जलयान तलाश एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

तटरक्षक बल के प्रवक्ता निकोस कोक्कालास ने सरकारी ‘ईआरटी’ टेलीविजन से कहा, ‘‘जिन लोगों को बचाया गया है, उन्होंने बड़ी नौका से बंधी एक छोटी नौका का इस्तेमाल किया। उनमें से सिर्फ दो लोगों ने जीवनरक्षक जैकेट पहन रखी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम हमेशा सबसे बुरी स्थिति का अनुमान लेकर चलते हैं, इस मामले में 50 लोग नौका पर सवार थे। ’’

बल ने कहा कि यह तलाश एवं बचाव अभियान मंगलवार रात शुरू किया गया। तटरक्षक बल को सूचना मिली थी कि प्रवासियों को लेकर जा रही नौका का इंजन खराब हो गया है और फोलेगैंड्रोस के दक्षिण में वह समुद्र में डूबने लगी है।

एशिया, पश्चिम एशिया एवं अफ्रीका के उन लोगों के लिए यूनान सबसे लोकप्रिय मार्ग है जो संघर्ष एवं गरीबी के चलते अपने देशों से भागकर यूरोपीय संघ के देशों में पहुंचना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा