लाइव न्यूज़ :

काबुल में ब्रिटेन की सुरक्षा संस्था के परिसर में विस्फोट, 10 की मौत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 29, 2018 04:35 IST

गृह मंत्रालय और पुलिस दोनों ने कहा कि कार बम से हुआ यह विस्फोट उस परिसर को लक्ष्य बना कर किया गया जहां ब्रिटिश निजी सुरक्षा कंपनी जी4एस का कार्यालय है। 

Open in App

काबुल में ब्रिटेन की एक निजी सुरक्षा संस्था के परिसर पर तालिबान द्वारा किए गए हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और 19 घायल हो गए। अधिकारियों ने मृतकों एवं घायलों की राष्ट्रीयता की पुष्टि किए बिना बुधवार को इसकी जानकारी दी।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की लेकिन आशंका जताई कि यह संख्या परिवर्तित हो सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरूह ने बताया, ‘‘10 की मौत हुई और 19 घायलों को घटनास्थल से निकाला गया।” 

गृह मंत्रालय और पुलिस दोनों ने कहा कि कार बम से हुआ यह विस्फोट उस परिसर को लक्ष्य बना कर किया गया जहां ब्रिटिश निजी सुरक्षा कंपनी जी4एस का कार्यालय है। 

अफगान अधिकारियों का कहना है कि वह घटनास्थल पर किसी तरह के खतरे का पता लगाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। 

लेकिन हमले की जिम्मेदारी लेने वाले तालिबान ने एक ट्वीट में कहा कि हमला अभी जारी है। 

जी4एस कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक वह काबुल में ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के लिए सुरक्षा के इंतजाम करती है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल